संजीव खुदशाह को मिली “पीएचडी” की उपाधि 

श्री संजीव खुदशाह को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय भिलाई से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में “समाचार पत्रों में महिला अपराधियों से संबंधित खबरों का विश्लेषणात्मक अध्ययन रायपुर से प्रकाशित दैनिक भास्कर एवं नवभारत के विशेष संदर्भ में” विषय पर पीएचडी कि उपाधि प्रदान की गई। यह शोध कार्य गाइड डॉ. धनेश जोशी के निर्देशन में पूर्ण किया है। 

 इससे पहले उन्होंने कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड के लिए क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट सॉफ्टवेयर बनाया था जो कि आज भी उपयोग किया जा रहा है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने बाबासाहेब डाँ भीमराव अंबेडकर से प्रेरणा, अपने साथियों का मार्गदर्शन, सहकर्मियों, शुभ-चिंतकों का विश्वास और बहुजन नायकों का आशीर्वाद होना बताया है। वे साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। सामाजिक और तर्कशील विषय पर लिखते रहे हैं।

इस लेख को साझा करें-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *