सोशल मीडिया ने परिधान उद्योग को दी नई दिशा


रायपुर | विशेष संवाददाता
श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जुनवानी रोड, भिलाई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा डॉ. प्रिया भोंसले को “इम्पैक्ट ऑफ सोशल मीडिया मार्केटिंग ऑन कस्टमर एंगेजमेंट टुवर्ड्स अपैरल” विषय पर किए गए शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह शोध कार्य डॉ. नेहा सोनी एवं डॉ. चंद्र मोहन सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।
शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म परिधान ब्रांड और ग्राहकों के बीच मजबूत जुड़ाव स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आकर्षक डिजिटल कंटेंट, इन्फ्लुएंसर के माध्यम से प्रचार तथा ऑनलाइन रिव्यू ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ ब्रांड के प्रति निष्ठा को भी सशक्त बना रहे हैं।

इस लेख को साझा करें-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *