सेवा संकल्प अभियान में 31 लोगों ने देह दान का लिया संकल्प


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजधानी रायपुर में सेवा और स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा आयोजन हुआ। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर इंडोर स्टेडियम में आयुर्वेद महासम्मेलन एवं सेवा महाकुंभ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान, देहदान संकल्प और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न सामाजिक गतिविधियां हुईं। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में एक ही स्थान पर 3 हजार से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने का दावा किया गया।

एक जगह 3 हजार से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान
सेवा महाकुंभ में रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों के मुताबिक 3 हजार से अधिक लोगों ने एक ही स्थान पर रक्तदान किया। इस दौरान महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही और 1 हजार से अधिक महिलाओं ने रक्तदान में हिस्सा लिया। आयोजकों ने इस सामूहिक रक्तदान को सामाजिक सहभागिता और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
31 लोगों ने किया देहदान का संकल्प
विधायक और कलेक्टर ने लिया देहदान का संकल्प
कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा और रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने अपनी-अपनी पत्नियों के साथ देहदान का संकल्प लिया। साथ ही रायपुर के तहसीलदार राम मूर्ति दीवान रायपुर तहसील के पटवारी डॉ संजीव खुदशाह हरीश पक्षीराज समेत 31 लोगों ने देह दान किया। जिनके नाम इस प्रकार है श्री अनुज शर्मा, श्रीमती स्मिता शर्मा, डॉ. गौरव कुमार सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, श्री राजेन्द्र कटारा, श्रीमती प्रीति नारायण, श्री अपूर्व, श्रीमती अपूर्वा, श्री आशीष देवांगन, श्रीमती एकता देवांगन, श्री सचिन शर्मा, श्रीमती सोनल शर्मा, श्री प्रवीण परमार, श्री राममूर्ति दीवान, श्री जसवीर बघेल, श्री सौरभ कश्यप, श्री राजू लाल नवरंगे, श्री मनीष कुमार मैजरवार, सुश्री प्रियंका जांगड़े, डॉ. रंजना गायकवाड़, डॉ. निकेता पवार उत्तरवार, श्रीमती आशा साहू, श्री मोहन वर्लायनी, श्रीमती बलवंत कौर बल, डॉ संजीव खुदशाह, रोहित पांडे, वेदिका वर्मा, डॉली जय सिंघानी, देव कनोजे, हरीश पक्षीराज, शशांक श्रीवास्तव, विनय चंद्राकर, अंजू साहू आदि । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों को इस पहल के लिए सम्मानित किया। देहदान के जरिए चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में योगदान को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश भी कार्यक्रम में दिया गया।

रक्तदान के साथ कई सामाजिक सेवाएं
सेवा महाकुंभ को सिर्फ स्वास्थ्य कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा गया। आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य जांच और अन्य सेवाओं की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा लोगों ने जरूरतमंद बच्चों और परिवारों तक पहुंचाने के लिए खिलौने और किताबें भी दान कीं। आयोजकों के अनुसार, जमा की गई सामग्री को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

CM साय ने बताया आयुर्वेद का महत्व
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में आयुर्वेद की परंपरा और भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत में आयुर्वेद का इतिहास काफी पुराना है और देश के आयुर्वेदाचार्यों ने इसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने आयुष पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्वस्थ छत्तीसगढ़ के लिए जनभागीदारी और सेवा भावना को जरूरी बताया।

इस लेख को साझा करें-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *