How to start your own business as a fresher, best idea | Industry Factory Dmaindia online

कोई भी बिजनेस, इंडस्ट्री खड़ा करना बहुत आसान है। शर्त यह है कि आपके अंदर जज्बा होना चाहिए। आपको सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए। संयुक्त संचालक उद्योग श्री संजय गजघाटे जी बता रहे हैं कि आप अपना बिजनेस कैसे खड़ा कर सकते हैं। क्या-क्या सहयोग सरकार आपको देती है। देखिए यह महत्वपूर्ण वीडियो। जरूरतमंदों को फारवर्ड भी कीजिए।

DMAindiaOnline| Episode No158 Personality of The Week Sanjay Gajghate Joint Director Industry CG Gov

इस रविवार पर्सनालिटी ऑन द वीक की खास कड़ी में संजीव खुदशाह बातचीत कर रहे हैं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और मोटिवेशनल स्पीकर संयुक्त संचालक उद्योग श्री संजय गजघाटे जी से। वह बता रहे हैं कि किस प्रकार उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में एक बड़ा मुकाम हासिल किया और सार्वजनिक तथा सामाजिक क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं।

 

Why should I worship Raja Ramchandra?

 मै राजा रामचंद्र जी को क्यों पूजूं?

चंद्रभूषण सिंह यादव

दशरथ नंदन राजा रामचंद्र जी ने अकारण अहीरों के राज्य "द्रुमकुल्य" का विनाश वहां के यादवों के वध के साथ क्यों किया?..... जब भी राजा रामचंद्र जी का नाम आता है तो मैं अपने पुरखों की हत्या के दुख से दुखी महसूस करता हूं.......

        अयोध्या के राजा दशरथ जी के पुत्र राजा रामचन्द्र जी का भव्य मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार हो गया
है। देश में वे लोग जो राजा रामचंद्र जी के कुल -खानदान के हैं वे जश्न मनाएं या वे लोग जिनकी वैचारिकी को स्थापित करने हेतु राजा रामचंद्र जी ने शंबूक का कत्ल किया अथवा द्रुमकुल्य राज्य का नाश किया तो समझ में आता है लेकिन वे लोग भी जश्न मनाते हुए ढोल पीटें जिनके पुरखों ने राजा रामचंद्र जी द्वारा सजा पाई है तो मैं उन्हे यही सुझाव दूंगा कि आपलोग एक बार "बाल्मीकि रामायण" जरुर पढ़ लें।

       राजा रामचंद्र जी अगर पैदा हुए थे, यह सच है तो बाल्मीकि जी भी थे, यह भी सच माना जायेगा और बाल्मिकी जी 


की लिखी किताब "बाल्मिकी रामायण" ही रामचंद्र जी की "बायोग्राफी" मानी जायेगी।

      राजा रामचंद्र जी की प्रतिमा में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या स्थित नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो गई है जिसकी खुशी में देश भर में दीपावली मनाई गई है। मुझसे तमाम साथियों ने सवाल किया कि राजा रामचंद्र जी को आप क्यों नहीं मानते हैं? मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मै भी पढ़ते समय राजा रामचंद्र जी का भक्त था। रामचरित मानस, विनय पत्रिका, रत्नावली, दोहावली आदि खरीद कर उनका मैं वाचन करता था लेकिन बाल्मिकी रामायण पढ़ने के बाद राजा रामचंद्र जी के प्रति मेरी न केवल धारणा बदल गई बल्कि उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को मैं खास तौर पर अपने लिए और अपनी यादव जाति के लिए आदरणीय नहीं मान सका।

        बाल्मिकी जी अपने द्वारा लिखित राजा रामचंद्र जी की जीवनी "रामायण" के युद्ध कांड के द्वादिश सर्ग में लिखते हैं कि राजा रामचंद्र जी जब लंका जाने हेतु समुद्र के किनारे पन्हुच समुद्र से सूखने को कहते हैं तो समुद्र कहता है कि "हे राम! मै सूख नहीं सकता क्योंकि मेरे अंदर असंख्य जल चर रहते हैं जो मेरे सूखने से मर जाएंगे।" समुद्र के इस कथन पर राजा रामचंद्र जी ने अपने धनुष पर बाण चढ़ाकर कहा कि "अब मैं तुम्हे अपने वाण से सुखा दूंगा।"राजा रामचन्द्र जी के क्रोधित हो ऐसा कहने पर समुद्र राजा रामचंद्र जी से कहता है कि"आप मेरे उपर सेतु बना पार हो जाएं। ऐसा करने से आप मुझे पार भी कर जायेंगे और मेरा प्रवाह भी नहीं रुकेगा।"राजा रामचन्द्र जी समुद्र द्वारा ऐसा कहने पर कहते हैं कि "हे समुद्र! अब तुम मुझे यह बताओ कि,मैं अपने इस विशाल और अमोघ बाण को कहां छोड़ूं?"राजा रामचन्द्र जी के यह कहने पर समुद्र कहता है कि"हे राम!जैसे आप सम्पूर्ण जगत में विख्यात और पुण्यात्मा हैं वैसे ही मेरे उत्तर तरफ एक द्रुमकुल्य नाम से  विख्यात बड़ा ही पवित्र देश है जहां अहीर आदि जातियों के बहुत से लोग निवास करते हैं जिनके रूप और कर्म बहुत ही भयानक हैं।ये सब के सब पापी और लुटेरे हैं।ये लोग मेरा जल पीते हैं।इन पापाचारियों का स्पर्श मुझे प्राप्त होता रहता है।इस पाप को मैं नहीं सह सकता इसलिए अपने इस उत्तम बाण को वही सफल कीजिए।"समुद्र के इतना कहने के बाद राजा रामचन्द्र जी ने अपना बाण यादवों के राज्य द्रुमकुल्य पर छोड़ दिया जिससे वहां दुर्गम मरुभूमि बन गई। यादवो का सम्पूर्ण राज्य द्रुमकुल्य राजा रामचंद्र जी द्वारा नष्ट कर दिया गया।

          राजा रामचन्द्र जी की जीवन गाथा लिखने वाले महर्षि बाल्मीकि जी द्वारा "रामायण" में लिखित इस दृष्टांत का मुझे जब -जब स्मरण होता है तो मुझमें अपने निर्दोष पूर्वजों के संहार पर दुःख और विषाद का अनंत ज्वार उफान मारने लगता है। मैं सोचता हूं कि आखिर दुनिया किस आधार पर राजा रामचन्द्र जी को मर्यादा पुरुषोत्तम कहती है? राजा रामचन्द्र जी की जब द्रुमकुल्य राज्य के आभीरों (अहीरों) से कोई दुश्मनी नहीं थी, रामचन्द्र जी उन्हे जानते तक नहीं थे तो फिर उन्होने समुद्र के कहने पर पूर्णतया निर्दोष यादवों पर अपने उस बाण को क्यों छोड़ दिया जो समुद्र को सुखाने के लिए उन्होंने अपने प्रत्यंचा पर चढ़ाया था?

       आखिर मैं उस राजा रामचन्द्र जी को क्यों भगवान मानूं जिन्होंने कथित त्रेता में हमारे निर्दोष पूर्वजों का समूल नाश व वध कर डाला?आखिर वे हमारे लिए पूजनीय या मर्यादा पुरुषोत्तम कैसे हुए?आखिर मैं ऐसे रामराज्य की कल्पना क्यों करूं जहां एक समुद्र के कहने मात्र पर द्रुमकुल्य निवासी (यादवों) दूसरे पक्ष को सुने बिना ही राजा रामचंद्र ने उनका समूल नाश कर दिया हो?

         मैं राजा रामचंद्र जी के इस उपरोक्त कृत्य के बाद यही कहूंगा कि मुझे आज संविधान राज की जरूरत है जिसमें वादी और प्रतिवादी दोनो को अपनी बात कहने का अधिकार प्राप्त है जिसके बाद निर्णय (जजमेंट)का प्राविधान है।

         मै कश्मीरी ब्राह्मण और रिटायर न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू जी से ख़ुद को संबद्ध करते हुए राजा रामचंद्र जी की अंध भक्ति में लीन यादवों, पिछड़ों, दलितों और बहुजनो से कहूंगा कि इन सारे भेदो को छुपाने के लिए ही हिन्दू शास्त्रों को पढ़ने,सुनने और छूने पर दंड का प्राविधान था, संस्कृत (देववाणी) पढ़ने की मनाही थी जो भारत की स्वतंत्रता के बाद मनुस्मृति के संविधान की जगह अंबेडकर रचित संविधान ने इस प्रतिबंध को खत्म कर सबको सब कुछ पढ़ने और जानने का अधिकार दे दिया है जो रामराज्य में नहीं था तभी तो पढ़ने - पढ़ाने के कारण ऋषि शंबूक का भी बध किया गया था, अस्तु दो सौ से तीन सौ रुपए खर्च कर गीता प्रेस- गोरखपुर से छपे संस्कृत -हिंदी अनुवाद वाले बाल्मिकी रामायण (दो खंड) को खरीद कर लाएं और अवश्य पढ़ें।

          यदि कोई राजा रामचन्द्र थे तो उस राजा रामचंद्र जी की वास्त्विक जीवनी "बाल्मिकी रामायण" को पढ़ने के बाद आपकों ज्ञात हो जायेगा कि राजा रामचंद्र जी कौन थे, क्या थे,उन्होंने कितनी मर्यादा का पालन किया और कैसे शंबूक या द्रुमकुल्य का समूल संहार किया? 

(23 जनवरी 2024)

From   Facebook Chandra Bhushan Shing Yadav


Son of a sanitation Labour, former mayor of Nagpur, Dalit Mitra, Babu Ramratan Janorkar.

 सफाई मजदूर के बेटे पूर्व महापौर नागपुर दलित मित्र बाबूरामरतन जानोरकर

संजीव  खुदशाह

बाबू रामरतन जानोरकर एक ऐसे शख्स का नाम है जिन्होंने नागपुर की धरती में सफाई मजदूर के घर जन्म लिया डॉं भीमराव अंबेडकर के साथ काम किया। वे 14 अक्टूबर 1956 के डॉ भीमराव अंबेडकर की धम दीक्षा संयोजक समिति के उपसचिव रहे है। 1957 में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा 1957 भारतीय बौद्ध महासभा के अखिल भारतीय अधिवेशन की वे जनरल सेक्रेटरी रहे।

राम रतन जानोरकरजी को प्यार से बाबूजी भी कहते थे। बाबूजी का जन्म 8 अगस्त 1931 में पांच पावली की सफाई मजदूर बस्ती में हुआ था। इनके पिताजी जालिम जियालाल नगर पालिका में सफाई जमादार थे और माता गंगाबाई भी नगरपालिका में सफाई मजदूर का काम करती थी। वह कहते हैं कि उनका परिवार


उत्तर प्रदेश के बांदा जिला से हिंदु जाति व्यवस्था और उनकी प्रताड़ना से तंग आकर नागपुर आ गये। वे डोमार अनुसूचित जाति वर्ग से आते थे।

प्रसिद्ध लेखक एडवोकेट भगवान दास कहते हैं कि जानोरकर साहब का जन्म डोमार जाति में हुआ था। जो बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आबाद है। डोमार जाति अन्य अछूत जातियों से भिन्न है। बांदा जिले के गांव राजापुर तथा आसपास के इलाके में यदि कोई अछूत जाति सम्मान के लिए टक्कर देती है तो वह केवल डोमार लोग ही हैं। कई बार लड़ाई में उनके हाथों कत्ल भी हो जाता है। जानोरकर के दादा स्वर्गीय जियालाल दीवान इसी गांव में रहते थे। आज भी जानोरकर के परिवार के सदस्य इसी गांव में निवास करते हैं। 19वीं शताब्दी में ऐसी हालत में जातिगत लड़ाई के बाद डोमार जाति के लोग राजाओं रियासतों जातिवाद के अत्याचारों से तंग आकर या कहें भाग कर नजदीक के अंग्रेजी शासन के इलाके में शरण लेते रहे। गांव में उनका वहां कोई खास पेशा नहीं था। अन्य छोटी जातियों की तरह वे खेत मजदूर थे या वे सभी काम कर लेते थे जिन्हें गंदा और नीच समझा जाता था। बड़े शहर में जीविका के लिए जो भी बिना शिक्षा दीक्षा का काम मिला उन्होंने कर लिया। कुछ लोग नई बनी म्यूनिसिपल कमेटियों में सफाई का काम करने लगे और वहीं फस गए। आबादी बढ़ती चली गई और वह यही के होकर रह गए।

 राम रतन जी जब 5 वर्ष के हुए तो उनके पिताजी का साया उठ गया और 10 वर्ष की आयु में माताजी ने साथ छोड़ दिया। परिवार आर्थिक संकट में फस गया। बाल्यावस्था में ही रामरतन जी को सफाई मजदूर की नौकरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बड़ी बहनो समेत लंबा चौड़ा संयुक्‍त परिवार था। इस बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा। दलितों के मसीहा डॉ आंबेडकर से प्रेरणा लेकर राम रतन छात्र जीवन में ही दलित उद्धारक राजनीति से जुड़ गए थे। नागपुर में जब शेड्यूल कास्ट स्टूडेंट फेडरेशन बना तो वह उसके सचिव बन गए। छात्रों के बीच सक्रिय हिस्सेदारी के कारण बड़ी आसानी से उन्हें सक्रिय राजनीति में बिना किसी की उंगली पकड़े प्रवेश मिल गया। नागपुर महानगर पालिका की सेवा में स्वयं होकर मुक्ति‍ पाई और दलितों की सेवा के काम में जुट गए। नागपुर शहर में शेड्यूल कास्ट फेडरेशन के सचिव बन गए। इस पद के कारण भी सार्वजनिक तौर पर दलितों के बीच एक चमकते सितारे की तरह उभरे।

जानोरकर जी को पुस्तक, पत्र-पत्रिकाएं पढ़ने का शौक था। शासन को अंदर से देखा राजनीति को बाहर से सोचने समझने और कुछ करने की आदत थी। जो बहुत कम लोगों में होती है। जिंदगी के कुछ उसूल बनाए

और उन पर दृढ़ता से अमल किया। न झुके, न बिके, न डरे, न बहके अपने रास्ते पर चलते रहे हैं। बाबू हरिदास आवडे एक लंबे अरसे तक इस इलाके में काम करते रहे हैं। उनकी तरह ईमानदार निष्ठावान सूझबूझ वाले बहुत कम लोग पैदा होते हैं। जानोरकर जी उनके संपर्क में आये और उनकी मृत्यु तक वफादारी के साथ काम करते रहें।

जानोरकर जी ने 1949 में शेड्यूल कास्ट फेडरेशन में दिलचस्पी ली। परंतु नौकरी छोड़ने के बाद फेडरेशन तथा रिपब्लिकन पार्टी में पूरी लगन और दिलचस्पी से काम किया। कई महत्‍वपूर्ण पदों पर नियुक्त हुऐ, आंदोलन में भाग लिया, कई बार जेल भी गए, रिपब्लिकन पार्टी के झंडे तले इलेक्शन भी लड़े। 1951 के बाद वह बौद्ध धर्म में दिलचस्पी लेने लगे। 1956 में अन्य लोगों के साथ बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर द्वारा महान दीक्षा सम्मेलन में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। दिक्षा समिति के उपसचिव रहे। 1975 में वे भारतीय बौद्ध महासभा में शामिल हुए।  वे 1976 में नागपुर महानगर पालिका में मेयर चुने गए। 

नागपुर में सफाई कर्मचारियों को कर्ज और जमाखोरों से मुक्त करने के लिए उन्होंने एक कोऑपरेटिव सोसाइटी कायम करने का सोचा और लोगों को यह समिति बनाने पर राजी किया।  मेहतर को ऑपरेटिव सोसाइटी के नाम से स्थापित समूचे भारत में मेहतरों की या सबसे बड़ी कोऑपरेटिव सोसाइटी नागपूर (मेहतर बैंक) है जो करोड़ों अरबो रुपए का लेनदेन करती है।

जानोरकर जी राजनीतिज्ञ होने के अलावा समाज सुधारक भी थे। वह जात-पात विरोधी थे और केवल जात-पात के खिलाफ भाषण नहीं देते थे। बल्कि उसे अमल भी करते थे। अपने बच्चों के विवाह अपनी जन्म जाति से बाहर किया। खुद भी अंतरजातीय विवाह किया। उनके रिश्तेदारों में मेहतर, वाल्मीकि, इसाई आदि कई जाति के लोग हैं। नागपुर में विवाह और मृत्यु में अन्य अछूत जातियों में बहुत फिजूल खर्ची होती थी। परंतु अपनी लड़कियों के विवाह उन्होंने ठीक बाबा साहब डॉं अंबेडकर की दिखाएं रास्ते के मुताबिक किया। जानोरकर जी शराब सिगरेट बीड़ी आदि का सेवन नहीं करते थे और यह प्रचार भी करते थे कि नशा नहीं करना चाहिए। वह बहुत स्पष्टवादी थे उनकी यह आदत कभी-कभी कुछ लोगों को नाराज कर देती थी। परंतु उनके सोचने का ढंग बहुत ही तार्किक था।

जानोरकर जी सफाई कामगार जातियों में शिक्षा के प्रसार को महत्व देते थे। इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश समेत अन्य प्र‍देशों में प्रचार भी किया। पंपलेट और पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से उन्होंने इस काम को आगे बढ़ाया। लेकिन संसाधनों की कमी के कारण यह लंबे समय तक नहीं चल सका। उन्‍होने पूरे देश में घूमकर बौध्‍द धर्म का प्रचार किया और लोगो को बौध्‍द धर्म की दीक्षा दी।

बाबू राम रतन जानोरकर जी बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। वे रिपब्लिकन पार्टी और अंबेडकर आंदोलन की बढ़ोतरी के लिए संघर्षशील न रहते तो उनसे यह क्षमता थी कि वह समूचे भारत में एक जातियां वर्ग के नेता बन सकते थे। परंतु उन्होंने अंबेडकर आंदोलन को बढ़ाने और संगठन को महत्व दिया और पार्टी के प्रति वफादार रहे। यदि अन्य नेताओं की तरह वे बिक जाते तो ऊंचा पद और धन दोनों उनके पास होता। परंतु वह असूल से बंधे रहे एक छोटी सी झोपड़ी नुमा घर में रहकर भी बाबा साहब की मिशन को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहे। वह सही मायने में दलित मित्र हैं उस बीज की तरह जो मिट्टी में मिलकर अपना वजूद खोकर नए वृक्ष को जन्म देता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह गरीब स्थिति होने के बावजूद रोज सुबह ब्रेड, डबल रोटी गरीबों में बांटा करते थे और यह काम उन्होंने अपने जीवन पर्यंत किया। इन पंक्तियों के लेखक ने उन्‍हे ऐसा करते देखा है।

पहले नागपुर में सफाई कामगारों की नौकरियां जाति आधारित निकाली जाती थी। जिसमें सिर्फ सफाई कामगार जातियां ही आवेदन कर सकती थी। रामरतन जानोरकर ने इसका विरोध किया। उन्‍होने सभी जाति के लिए यह मार्ग खुलवाया। उन्होंने कहा कि जिस दिन सफाई कामगार जातियां दूसरे कामों में लग जायेगीं तथा सफाई काम में अन्‍य जातियां आएंगी तभी यह देश प्रगति हुआ है माना जाएगा। 

भले ही वे वाल्‍मीकि एवं सुदर्शन जयंती में जाते थे। किन्‍तु वे यह मानते थे की सफाई कामगारों का भला पौराणिक ऋषियों की पूजा अर्चना करने से नहीं होगा क्योंकि इससे सफाई कामगार समाज धार्मिक जाति व्यवस्था के सामने नतमस्तक होकर शिक्षा से दूर हो जाता है। जिसके कारण वह विरोध नहीं कर पाता। वह मानते थे कि अंबेडकर वादी आंदोलन और विचारधारा के प्रभाव में आने के बाद ही समाज का भला हो सकेगा। उन्‍हे महाराष्ट्र सरकार द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर दलित मित्र सम्‍मान दिया गया। वे पूरी जिंदगी सक्रिय रहे 19 जून 2005 को 74 वर्ष की आयु में उनका परी निर्वाण हुआ। काश पूरा समाज उनसे प्रेरणा लेता और उनके बताऐ रास्‍ते पर चलता।

इस पर के‍न्‍द्रीत वीडियों यहां देखे

dmaindia online,dma india online,डी एम ए इंडिया ऑनलाइन,dmaindiaonline,संजीव खुदशाह,latest episode,bahujan news,Janiye Kaun hai,रामरतन जानोरकर,Ex Mayor Nagpur,Ram ratan Janorkar,Dalit Mitra Story,Ramratan Janorker,Safai kamgar samaj,Safai kamgar samuday,Mehtar samaj,Valmiki samaj,Sudarshan samaj,Sudarshan Rishi,Valmiki Rishi,advocate Bhagwan Das,panch pavli Nagpur,Town hall Nagpur,Harish Janorkar,mahadalit parisangh,bhangi samaj,mehtar bank
Click on Photo to see Video


Omprakash Valmiki's absence

ओमप्रकाश वाल्मीकि का न होना

संजीव खुदशाह

आज चुनाव कार्य की व्यस्तता के बीच देशबंधु के प्रधान संपादक श्री ललित सुरजन जी के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई की हिन्दी के मशहूर साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि नही रहे। उनका आज यानी 17.11.2013 की सुबह देहरादून के एक अस्पताल मे निधन हो गया। वे 67 साल के थे। इसके बाद शील बोधी, सुन्दरलाल टाँकभौरे सहित कई साथियों के SMS और फोन भी आये। दरअसल ओमप्रकाश


वाल्मीकि केवल लेखक नही थे वे एक दलित दृष्टा भी थे। दलित शब्द  इसलिए यहां प्रयोग करना जरूरी है क्योकि उन्होने प्रगतिशील दृष्टिकोण को ऐसे ढंग से प्रस्तुत किया जहां दलित दृष्टि के बिना प्रगतिशीलता एक रूढी प्रतीत होती है।

वे एक अच्छे कहानीकार के साथ-साथ्‍ा कवि एवं विचारक भी थे। उन्हे विशेष प्रसिध्दि तब प्राप्त हुई जब उनकी आत्मकथा जूठन प्रकाशित हुई। जूठन ने ये बताया की एक भंगी भी इंसान होता है। और उसके सीने में भी दिल धडकता है। जूठन ने साहित्य के हल्को में हलचल मचा दी। लोगो ने एक सफाई वाले की जिन्दगी को करीब से देखा और ये किताब कई भाषाओं में अनुदीत हुई।  

मेरी उनसे मुलाकात तब हुई जब मै अपनी किताब सफाई कामगार समुदाय पर काम कर रहा था। इस हेतु मुझे कुछ साथियों ने उनका नाम सुझाया। मुझे उनका  साक्षात्कार लेना था एवं शोध हेतु उनसे रायसुमारी करनी थी। गौर करने वाली बात ये है कि उस समय मुझे ये नही मालूम था कि वे मशहूर लेखक है। मुझे सिर्फ ये बताया गया कि वे समाजिक कार्यकर्ता है और कुछ लिखते भी है।

जबलपुर स्थित डिफेंस कालोनी के उनके निवास पर मेरी उनसे मुलाकात हुई।  मैने उनसे कुछ प्रश्न पूछे। उन्होने बडी ही विदृवता से जवाब दिया। उन्होने ये भी बताया जैन धर्म में जिन चार लोगो को प्रवेश में मनाही है उनमें से एक भंगी भी है। मैने अपनी किताब में इसका जिक्र भी किया है। उन्होने ये भी बताया की यहां के सफाई कामगार वाल्मीकि की तरह सुदर्शन को मानते है और वे अम्बेडकरी आंदोलन से इत्तेफाक नही रखते है। उन्होने ये भी बताया कि उन्हे उनके ही लोग सभाओं कार्यक्रमों में बुलाने से परहेज रखते है। क्योकि समाजिक नेताओ को लगता है कि उनके आने से सुदर्शन और वाल्मीकि का भ्रम हट जायेगा और उनकी नेतागीरी जाती रहेगी। इस समय उनकी पत्नी चंदाजी शायद बीमार थी।  उन्होन स्वयं चाय बनाकर हमे दिया, मना करने पर भी वे मेहमान नवाजी पर तत्पर थे।

बाद में मेरी किताब सफाई कामगार समुदाय प्रकाशित हो गई। उनसे अक्सर बात होती रहती कभी साहित्यिक कभी निजी बाते होती। हलांकि वे आज नही है फिर भी यह जिक्र करना आवश्यक है कि ओमप्रकाश वाल्मीकि का विवादो से चोली दामन का नाता रहा है। उनपर अक्सर रचनाएं चुराने का आरोप लगता रहा है। धर्मवीर ने “जूठन का लेखक कौन?”  नाम से एक किताब ही लिख डाली। मुकेश मानस की अनूदीत किताब “मै हिन्दू क्यो नही हूं ?“ (लेखक-कांचा इलैया) के अनुवाद चुराने का आरोप उन पर लगा। इसी प्रकार कई और भी विवाद उनसे जुडे रहे। हैरानी की बात ये है कि मेरे साथ भी उनके संबंधो में तब तल्खी आ गई जब वे अपनी नई किताब “सफाई देवता” में मेरे किताब के अंश को बिना उचित संदर्भ देते हुए प्रकाशित कर दिया । मेरे एवं हिन्दी के अन्य लेखको की आपत्ति के बाद, उन्होने गलती स्वीकार कर ली और मामला खत्म हो गया। लेकिन ये बात पूरे साहित्य के हल्को में फैल गई । कई लेखको ने मुझे उन पर कोर्ट केस करने की सलाह दी लेकिन मैने इनकार कर दिया । आपस में लडकर शक्ति जाया करना मुझे गवारा नही था। लेकिन कुछ लोग उपन्यास लेख आदि में इस घटना का जिक्र करते रहे ।

यह बात इसलिए कहना जरूरी है क्योकि मै साफ कर देना चाहता हू कि मैने अपने मन में कभी भी उनके प्रति द्वेष नही रखा। और हमारे संबंध पहले की ही तरह रहे। आज वे नही है यह पीडा ब्यान करने के योग्य नही है। वाल्मीकि समाज आज भी उनकी कृतियों से परिचित नही है, न ही उनका मोल समझता है। यह दर्द ओमप्रकाश वाल्मीकि जी को हमेशा सताता था। इसी प्रकार दिवंगत हो चुके एडवोकेट भगवान दास, रामरतन जानोरकर और ओमप्रकाश वाल्मीकि को हिन्दी के पाठक कभी नही भुला पायेगे। उनके लिए सच्ची श्रधाजली तभी होगी जब उनके विचार हर दलित के घर में पहुचे और उनका अनुसरण करे। 

हिंदी में दलित साहित्य के विकास में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने अपने लेखन में जातीय-अपमान और उत्पीड़न का जीवंत वर्णन किया है और भारतीय समाज के कई अनछुए पहलुओं को पाठकों के सामने प्रस्तुत किया है.उन्हे ह़ृदय से विनम्र श्रंध्दांजली।



Baba Guru Ghasidas, the great social reformer of Chhattisgarh

  

छत्तीसगढ़ के महान समाज सुधारक बाबा गुरु घासीदास

संजीव खुदशाह

छत्तीसगढ़ के महान एवं सुप्रसिद्ध संत बाबा गुरु घासीदास का जन्म छत्तीसगढ़ के गिरोधपुरी नामक गांव मे 1756 में हुआ था। बाबा गुरु घासीदास ने जो संदेश दिया उसको समझने के लिए हमें उनके जन्म के समय की परिस्थितियों को समझना होगा। वह एक ऐसा समय था जब छत्तीसगढ़ में मराठाओं का शासन था और छत्तीसगढ़ की राजधानी रतनपुर थी। शोषण का बोलबाला था। जातिवाद ऊंच नीच चरम पर था, ऐसी स्थिति में बाबा का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ। वह आम लोगों की तरह जीवन जी रहे थे। लेकिन लगानजमीदारी, टैक्स आदि से ग्रामीण जीवन आर्थिक और सामाजिक रूप से निर्बल हो चुका था। आम जनता भूख प्‍यास से निहाल थी। इस कारण वह बहुत व्यथित थे।

Guru Ghasidas Navbharat

सर्वोत्‍तम स्‍वरूप जी अपनी किताब गुरु घासीदास और उनका सतनाम आंदोलन में जिक्र करते है कि बाबा गुरु घासीदास ने भुवनेश्‍वर स्थित जगन्नाथ मंदिर की महिमा सुनकर तीर्थ यात्रा की योजना बनाई। शायद मंदिरों में भगवान के दर्शन से ऊंच नीच छुआछूत प्रताड़ना से मुक्ति मिले लेकिन मंदिरों में उनके साथ और ज्यादा भेदभाव हुआ  जिससे बाबा व्यथित हो गये। उन्होंने उत्तर भारत के लगभग सभी मंदिरों में तीर्थ यात्रा की। यह ज्ञात हुआ सभी जगह शूद्रो अछूतो के साथ भेद भाव हो रहा है। बाबा का भगवान पर से भरोसा उठ गया और वे तर्कवादी बन गये। उन्‍होने कहा जब भगवान हमे छुआ छूत भेदभाव से मुक्ति नहीं दिला सकते तो ऐसे भगवान का त्‍याग करदो। बाबा ने एक ऐसे संसार की कल्‍पना की जहां सभी मानव बराबर हो। एक दूसरे में भेद न हो। पूरे संसार को यही संदेश दिया। कहा जाता है कि उन्होंने तप किया। जिसे हम तपस्या या अध्‍ययन या चिंतन भी कह सकते हैं। चिंतन किया की क्‍यों दलितों आदिवासी पिछड़ो के साथ अन्‍याय किया जाता है? क्‍यों वे गरीबी की मार झेल रहे है? पूजा भक्ति के बाद भी क्‍यों उन्‍हे प्रताडि़त किया जाता है? वे घर परिवार छोड़कर गिरौधपुरी से सोनाखान के जंगल छाता पहाड़ में 6 महीने तक चिंतन मनन करते रहे। तप करने के पश्चात उन्होंने जो निष्कर्ष निकाले। जो उन्‍हे आत्‍मज्ञान की अनुभूति हुई। उसका संदेश उन्‍होने लोगों को दिया। सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश। वह आगे चलकर सतनाम कहलाया। जिसे मानने वालों को आम भाषा में सतनामी भी कहते हैं।

आज बाबा गुरु घासीदास की वाणियां लोगों के बीच प्रचलित हैं, वह श्रुति परंपरा से आई है। उनकी जीवनी पढ़ने पर ज्ञात होता है कि भ्रमण करने के पश्चात उनके जीवन पर गुरु रैदास, संत कबीर, गुरु नानक जैसे निर्गुण धारा के संतों का प्रभाव रहा। इसीलिए बाबा गुरु घासीदास को भी निर्गुण परंपरा का संत माना जाता है। उनके संदेशों में बुद्ध का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से दिखता है। उन्होंने जो सात शिक्षाएं दी है वही शिक्षाएं पंचशील में भी मिलती हैं।

आइए जानते हैं कि वह सात शिक्षाएं क्या है ?

1. सतनाम पर विश्वास करना

2. जीव हत्या नहीं करना

3. मांसाहार नहीं करना

4. चोरी जुआ से दूर रहना

5. नशा सेवन नहीं करना

6. जाति पाति के प्रपंच में नहीं पड़ना

7. व्यभिचार नहीं करना

कुछ विद्वान मानते हैं की गुरु घासीदास की शिक्षाएं सीमित नहीं थी इसमें और भी शिक्षाएं शामिल थी। श्रुति परंपरा पर आधारित सतनामी समाज में बहुत सारी शिक्षाओं पर विश्वास किया जाता है। गुरु घासीदास बाबा विश्व को जाति पाती से दूर मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया है। वह कहते हैं की अंधश्रद्धा और पाखंड में डूबा समाज गर्त में जाता है चाहे वह अपने को कितना ही महान समझे। इसीलिए इन सब से बाहर निकलो और सत्य पर चलो। उनके पिताजी श्री महंगूदास एक वैद्य थे। इस कारण गुरु घासीदास बाबा ने उनसे यह गुण सीखा और वह भी एक प्रसिध्‍द वैद्य बन गए। जड़ी बुटी पर आधारित चिकित्‍सा करते थे। वह एक वैज्ञानिक एवं तर्क वादी विचारधारा के व्यक्ति थे। उन्होंने दबी कुचली जनता को संगठित होने एवं अत्याचार से लड़ने का संदेश दिया। कहा जाता है कि उनके इस संदेश से प्रभावित होकर बहुत सारी अन्य जातियों के लोग बाबा गुरु घासीदास के प्रभाव में आये। वे सतनाम पंथ को मानने लगे। बाबा गुरु घासीदास की कीर्ति दूर-दूर तक फैल गई थी। कुछ अंग्रेज लेखकों ने बाबा गुरु घासीदास का जिक्र अपनी किताबों में किया है। 

बाबा गुरूघासी दास की शिक्षाओं को पंथी गीत एवं नृत्‍य के माध्‍यम से  स्‍मरण किया जाता है। जो अपनी खास शैली के लिए पूरे देश में प्रसिध्‍द है। पंथी गीत की एक बानगी यहां देखिये।

मंदिरवा म का करे जइबो ,

अपन घट के देव ल मनइबों ।

पथरा के देवता ह हालत ए न डोलत ,

ए अपन मन ल काबर भरमईबो ।

मंदिरवा म का करे जइबों ।

जैत खंभ की स्‍थापना

सर्वोत्‍तम स्‍वरूप जी लिखते है कि गुरु घासीदास की जहां रावटी लगती थी, वहां सबसे पहले छोटे रूप में पतली लकड़ी का खंभा और उसमें छोटा सा झंडा गाड़कर अपनी विजय पताका लहराते थे। इसी का बड़ा रूप सर्वप्रथम तेलासी मेंजहां मंदिर बना है उसके सामने जैतखाम गड़ाया गया है। बाबा गुरू घासीदास साहेब ने अपने जीवन काल में  इक्‍कीस संदेशो का प्रतीक 21 फीट का खंभा( 21 हाथ ) अर्थात 5 तत्‍व, 3 गुण, 13 सदगुण का खंभा गड़वाया था। जो की 21 सदगुणों का प्रतीक है। सार रूप में कहा जाय तो जैतखंभ 21 दुर्गुणों पर विजय पाने का प्रतीक है। जो की इस प्रकार है 1. काम 2. क्रोध 3. लोभ 4. मोह 5. झूठ 6. मत्सर 7. द्वेष 8. ईर्ष्या 9. अभिमान 10. छल 11. कपट 12. बैर-विरोध 13. मांसाहार 14. शराबखोरी 15. गांजाभांगबीड़ीतंबाकू 16. जुआ खेलना 17. निकम्मापन 18. चोरी करना 19. ठगी करना 20. बेईमानी करना 21. स्वार्थ साधन । गुरु घासीदास बाबा के अनुयायी आज भी अपने मुहल्‍ले, गांव या आंगन में जैत खंभ स्‍थापित करते है। जो उनकी श्रध्‍दा एवं सम्‍मान का प्रतीक है। राज्‍य शासन के द्वारा बाबा के गृह ग्राम गिरौदपुरी में विशाल जैख खंभ का निर्माण करवाया गया है जो की आज छत्‍तीगढ़ के प्रसिध्‍द पर्यटन स्‍थलों में शामिल है। इसी प्रकार सोनाखान के जंगल में स्थित छाता पहाड़ भी एक प्रसिध्‍द पर्यटन स्‍थल बन गया है।

कुछ लोग सतनामी समाज को छत्‍तीसगढ़ के बहार नारनौल का बताते है। इसबीच नारनौल पहुच कर अध्‍ययन करने वाले जाने माने सामाजिक कार्याकता श्री संजीत बर्मन कहते है कि हमारा नारनौल के सतनामी से कोई संबंध नहीं है क्‍योंकि वे पंजाबी राजपूत है। हमारा संबंध रैदास से एवं वहां के दलितो से जिनकी विचारधारा बाबा गुरूघासी दास से मिलती है क्‍योंकि वे भी सत्‍यनाम की बात करते है। यहां के सतनामी छत्‍तीसगढ़ के मूलवासी है।

इस प्रकार बाबा ने बाल विवाह पर रोक, विधवा विवाह को बढ़ा देने का प्रयास किया। मृतक भोज एवं कर्मकाण्‍ड का न करने का संदेश दिया। ऐसे समय जब सांमंत वाद जोरो पर था तब ऐसे संदेश देना किसी क्रांतिकारी कदम से कम नहीं था। इस लिए इसे सतनाम आंदोलन भी कहा जाता है। छत्‍तीसगढ़ में शांति सदभाव लाने में बाबा का बड़ा योगदान है। अब ये समय है की हम बाबा गुरूघासी दास के दिये गये संदेश को याद करे और अपने जीवन में उतारे। तभी बाबा के द्वारा किये गये उपकार का कुछ ऋण अदा हो पायेगा।

 Click Here to see video 

Janiye Kaun hai रामरतन जानोरकर Ex Mayor Nagpur Ramratan Janorkar Dalit Mitra Story sanjeev khudshah

 

बाबूजी राम रतन जानोरकर जी ने एक सफाई मजदूर के रूप में अपना करियर शुरू किया और वह नागपुर महानगर पालिका के महापौर बने। वे डॉक्टर अंबेडकर के बहुत करीबी थे तथा भारतीय बौद्ध महासभा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। संजीव खुदशाह से जानिए इनके बारे में कुछ रोचक जानकारी।
dmaindia online,dma india online,डी एम ए इंडिया ऑनलाइन,dmaindiaonline,संजीव खुदशाह,latest episode,bahujan news,Janiye Kaun hai,रामरतन जानोरकर,Ex Mayor Nagpur,Ram ratan Janorkar,Dalit Mitra Story,Ramratan Janorker,Safai kamgar samaj,Safai kamgar samuday,Mehtar samaj,Valmiki samaj,Sudarshan samaj,Sudarshan Rishi,Valmiki Rishi,advocate Bhagwan Das,panch pavli Nagpur,Town hall Nagpur,Harish Janorkar,mahadalit parisangh,bhangi samaj,mehtar bank
Click on Photo to see Video

Ramratan Janorkar

Sanjeev Khudshah's important book that exposes superstition - Reality of Vastu Shastra

 अंधविश्वास की कलई खोलती संजीव खुदशाह की महत्वपूर्ण पुस्तक - वास्तु शास्त्र की वास्तविकता

विश्वास मेश्राम

Vastu Shastra ki Vastvikta
वास्‍तु शास्‍त्र की वास्‍तविकता
जब  डिग्रीधारी पढ़े लिखे लोग आसानी से अंधविश्वासों की चपेट में आ जाते हैं तो गैर पढ़े लिखे लोगों का तो पूछना ही क्या ? भारत का बहुसंख्य जनमानस, अपनी बगैर तर्क वाली विश्वासी परंपरा के कारण आसानी से इसका शिकार हो जाता है। इसका सबसे ताजा उदाहरण वास्तु शास्त्र है जो लोगों को अपने मकान, दुकान, दफ्तरों में तोड़फोड़ के लिए उकसाता है और आभासी सुरक्षा प्राप्त करने के लिए लोग अच्छे खासे भवन को तोड़कर नया निर्माण करने के पीछे भागते हैं, दक्षिण दिशा में दरवाजे वाला मकान या फ्लैट नहीं खरीदते या अपने बने बनाए नए घर में रहने नहीं जाते। 



        साइंस एक्टिविस्ट, लेखक और डीएमए इंडिया चैनल के संपादक संजीव खुदशाह की इसी वर्ष ताजा ताजा प्रकाशित पुस्तक "वास्तु शास्त्र की वास्तविकता" हमारे भवनों के बारे में फैले अंधविश्वासों का न सिर्फ खुलासा करती है बल्कि वह इनके ऐतिहासिक संदर्भों तक जाकर हमें तथ्यों से अवगत कराती है। इसके लिए संजीव ने बहुत मेहनत कर प्रमाण ढूंढे है।

  संजीव का इसे अंधविश्वास साबित करने का एक बड़ा तर्क यह है कि वास्तुशास्त्र की बुनियाद वर्ण पर टिकी है। ब्राम्हण वर्ण के लिए वास्तु के नियम पृथक हैं तो क्षत्रिय, वैश्य, शुद्र और वर्णेतर जातियों के लिए अलग नियम हैं। अब जब पूरी की पूरी वर्णव्यवस्था ही सामंती अंधविश्वासों पर टिकी है तो उसे आधार मानकर बनाएं हुए नियम यूनिवर्सल हो ही नहीं सकते। संजीव का तो यहां तक दावा है कि वास्तुशास्त्र वर्तमान युग में बढ़ती हुई तार्किकता, और ज्ञान विज्ञान के कारण टूटती जाति व्यवस्था को फिर से कायम करने की असफल कोशिश का नतीजा है। 

इसी प्रकार इसके बहुत प्राचीन होने के दावों का भी संजीव ने पोस्टमार्टम कर इसे अर्वाचीन साबित कर दिखाया है।

वास्तु शास्त्र लोगों में डर का फायदा उठाने के लिए बनाया गया टूल है। कुछ चालाक और धूर्त किस्म के लोग, आम लोगों को डराकर उसका फायदा उठाने के लिए वास्तु शास्त्र का प्रचार प्रसार करते हैं। संजीव की इस मांग से कोई भी तर्कशील व्यक्ति सहमत हो सकता है कि वास्तु शास्त्र का धंधा करने वाले लोगों को उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे में लाने की जरूरत है।

इस पुस्तक को - वास्तु शास्त्र की पड़ताल, वास्तु शास्त्र  क्या है ?, वास्तु शास्त्र का उद्देश्य, वास्तु के मुख्य स्तंभ - जाति, दिशा और दिवस, वास्तु पुरुष मंडल का अर्थ, वास्तु पुरुष की कहानी, वास्तु पुरुष का अभिप्राय, विज्ञान की कसौटी - शराब की दुकान , अमेरिका का व्हाइट हाउस, पुणे का शनिवारवाड़ा और इसे उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत लाने की जरूरत , अध्यायों में बाटकर समृद्ध किया गया है।

 सम्यक प्रकाशन नई दिल्ली से 2023 में प्रकाशित संजीव खुदशाह की इस पुस्तक का मूल्य मात्र 50.00 रुपए है ताकि आम लोग इसे खरीदकर पढ़ सकें और अपने जीवन को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ा सके।


समीक्षक
विश्वास मेश्राम
 (सेवानिवृत) अपर कलेक्टर एवं 
कार्यकारी अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा

पुस्‍तक प्राप्‍त करने के लिए सम्‍यक प्रकाशन नई दिल्‍ली में संपर्क करे। 

प्रकाशक - सम्‍यक प्रकाशन SAMYAK PRAKASHAN

32/3 Club Road Paschim Puri Near Madipur Metro Station on Green Line
New Delhi (India) Pin : 110063
Contact No. : +91-9810249452 , +91-9818390161

Story to being Periyar

पेरियार बनने की कहानी

संजीव खुदशाह

अगर प‍ेरियार को समझना है तो ये जानना जरूरी है कि पेरियार कैसे पेरियार बने। बतादू की ई वी रामास्‍वामी पेरियार एक समृध परिवार से थे। एक बार काशी के मंदिर में एक सामूहिक भोज रखा गया और उस भोज से पेरियार को उठा दिया गया। क्‍योकि वे एक ओबीसी परिवार से आते थे। ओबीसी होने के कारण उन्‍हे जलील होना पड़ा। धर्म की सत्‍ता का उन्‍हे ज्ञान हुआ की धर्म की सत्‍ता वास्‍तव में क्‍या है। वहां उन्‍होने देखा की काशी में जो दान दाता की लिस्‍ट है उसमें सबसे ज्‍यादा ओबीसी समाज के ही लोग है। लेकिन उन्‍हे भोज में शामिल होने का अधिकार नहीं है क्‍योकि वे पिछड़े(शूद्र) समाज के है। वे छोटी जाति के है।

Periyar E V Ramaswamy Naiker

 ठीक इसी के समांनतर ऐसी ही घटना अंबेडकर और महात्‍मा फूले के साथ भी घटती है । महात्‍मा फूले जब अपने सवर्ण मित्र की बरात में जाते है तो ओबीसी होने के कारण उनको बेइज्‍जत किया जाता है, उन्‍हे जलील होना पड़ता है। जबकि वे भी एक समृध्‍द ठेकेदार परिवार से थे। ठीक इसी प्रकार डॉ अंबेडकर जब ट्रेन से उतर कर अपने पिता के पास जाते है जिल बैलगाड़ी में बैठते है। उस बैलगाड़ी में उनको छोटी यानि दलित जाति का होने के कारण जलील किया जाता है। जबकि डॉ अंबेडकर एक सैन्‍य अफसर सूबेदार के बेटे थे।

Click Here to See this video

मैं यही बतलाना चाहता हूँ की अगर कोई व्‍यक्ति जाति के नाम पर उसे जलील होता है तो बेगैरत व्‍यक्ति धार्मिक गुलाम बन जाता है। लेकिन जिसमें थोड़ी भी गैरत बची है, जिसमें थोड़ा भी स्‍वाभिमान बचा है, वह व्‍यक्ति तर्कवादी बनेगा। पेरियार बनेगा। वह व्‍यक्ति अंबेडकर बनेगा। महात्‍मा फूले बनेगा। अगर पेरियार उस घटना से आहत नहीं होते तो वे धार्मिक गुलाम बनते। जिस प्रकार करोड़ो ओबीसी, एससी, एस टी धार्मिक गुलाम बने हुये है।

बहुत सारे ओबीसी, एस सी, एसटी के लोग कहते है कि उनके साथ कभी जातिगत भेद भाव नहीं हुआ। वे कहते है हमारा प्रमोशन हो गया, हम बड़े पद में चले गये। हमारा बिजनेस है, करोड़ो की सम्‍पत्ति, बंगला है। फिर भी हमें किसी ने जाति के नाम पर जलील नहीं किया गया। तो वे लोग झूठ बोलते है। दरअसल वे लोग अपनी औकात को भूल गये है। इनमें यह पहचान करने का गुण कि उनके साथ भेद भाव हो रहा है, खत्‍म हो चुका है। जैसे जैसे आप डिस्क्रिमिनेशन को स्‍वीकार करते जाते है। आपको जलालत महसूस होना बंद हो जाता है। और आप व्‍यवस्‍था को स्‍वीकार कर लेते है। धार्मिक गुलाम बन जाते है। अपनी जलालत को ही अपनी इज्‍जत समझने लगते है। ऐसा कोई ओबीसी, एस सी, एस टी का व्‍यक्ति नहीं होगा जिन्‍हे जाति का लांछन सहन नहीं करना पड़ा हो। एक आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति तक को जाति के नाम पर पुरी के मंदिर में जलिल होना पड़ता है, जबकि वह धार्मिक थी। तो आम आदमी की बात ही क्‍या करे।

पंडित बाल गंगा धर तिलक ने सार्वजनिक रूप से आखिर क्‍यों कहा की तेली, तंबोली, कुर्मी क्‍या संसद में आकर गाय भैस चराएंगे?  क्‍या इससे उनका पूरा समाज जलील नहीं हुआ। मेरा कहने का मतलब है कि कही न कही, कभी न कभी ये समाज, छोटी जाति का होने के कारण जलील होता है। चाहे कितनी भी ऊची पोस्‍ट में हो या व्‍यापार में हो। इस प्रकार जलील होने के कारण दो बाते होती है। एक या तो वह इन जलालत को स्‍वीकार करने के बाद हमेंशा के लिए धार्मिक गुलाम बन जायेगा। या फिर तर्कवादी-विद्रोही बन जायेगा, पेरियार, अंबेडकर या महात्‍मा फूले बन जायेगा। तीनो की स्थिति को देखिये वे समृध्‍द शाली परिवार से आते थे। उन्‍हे किसी चीज की कमी नहीं थी। बावजूद इसके उन्‍हे जलालत झेलनी पड़ी। तो यह कहना की आपने कभी जलालत नहीं झेली यह एक झूठ है। ऐसा हो नहीं सकता। ये हो सकता है कि आप धार्मिक गुलाम बन गये हो और आपमें जलालत को सहने का गुण आ गया हो।

यहां मैं बताना चाहूंगा की पेरियार ने 4 महत्‍वपूर्ण बाते कहीं है

(पहली) बात वह कहते हैं ईश्वर के बारे में

(दूसरी) बात कहते हैं धर्म के बारे में

(तीसरी) बात कहते हैं धर्म शास्त्र के बारे में

(चौथी) बात कहते हैं वो ब्राह्मणवाद के बारे में

वो कहते हैं की इन चार चीजों का खात्मा किया जाना चाहिए। वो कहते हैं की जब तक इनका खात्मा नहीं होगा। तब तक उनका उत्थान संभव नहीं। वे कहते हैं की ईश्वर को इसलिए रचा गया, ईश्वर का निर्माण इसलिए किया। ताकि छोटी जाति से अपनी सेवा करा सके। इसीलिए ईश्वर की रचना की गई। और  ईश्वर को स्थापित करने के लिए धर्म की रचना की गई। धर्म को स्थापित करने के लिए शास्त्र लिखा गया है। और यह कहा गया है की यह अपौरुषेय है। इसको किसी पुरुष ने नहीं रचा भगवान ने लिखा है। वे दावा करते है कि यह ग्रंथ आकाश से उतरा है।  उसके बाद अंत में जो चौथा है वह ब्राह्मणवाद। इन तीनों चीजों को स्थापित करने के लिए ब्राह्मणवाद को लागू किया गया। ब्राह्मणवाद का मतलब होता है अंधविश्वास का पालन करना, ब्राह्मणवाद का मतलब है भेदभाव को स्थापित करना। ब्राह्मणवाद का मतलब होता है स्त्रियों का शोषण करना। ब्राह्मणवाद का मतलब है किसी एक जाति‍ को सर्वश्रेष्ठ बताना बाकी जाती को निम्न बताना। इन चार चीजों का खात्मा होना चाहिए। ईश्वर  का, धर्म का, शास्त्रों का और ब्राह्मणवाद का। वे कहते है कि इनके खात्‍में के लिए मैं जीवन भर आंदोलन करता रहूंगा।

एक महत्‍वपूर्ण बात पेरियार से जुड़ी हुई है वह है तर्क। वे एक तर्कशास्‍त्री के रूप में काम करते है। वे कहते है कि तर्क और विज्ञान का रास्‍ता कल्‍याण का रास्‍ता है। मतलब आप समझ लीजिए की कोई व्यक्ति अगर वो दावा कर रहा है की मैं वंचित वर्ग के लिए उनके भलाई के लिए काम कर रहा हूं और उसके अंदर तर्क शक्ति नहीं है। उसके अंदर विज्ञान की विचारधारा नहीं है। तो वो झूठा है। अगर वो व्यक्ति कलावा पहने हुए हैं, वो व्यक्त जनेऊ पहने हुए हैं, तिलक लगाए हुए हैं और तरह-तरह के धार्मिक आडंबर करता है। तो वो वंचितों के लिए काम नहीं कर रहा। वह वंचितों को ठग रहा है। अगर वह बहुत सारे अंगूठियां को पहना हुआ है। मतलब कहीं न कहीं ऐसे चिन्ह को धारण कर रहा है। जिससे की यह मैसेज जाता है की वह एक अंधविश्वासी व्यक्ति है। तो वो वंचितों के लिए काम नहीं कर रहा। बल्कि वंचितों के साथ में ठगी का काम कर रहा हैं। उनको ठगने का काम मत करो। क्योंकि जो वैज्ञानिक विचारधारा है, जो विज्ञान को बढ़ाने वाली विचारधारा है, जो तर्क की विचारधारा है। वो वास्तव में वंचितों की मुक्ति का मार्ग है। अगर अंधविश्वास को हटा दिया जाए, विज्ञान को ला दिया जाए तो जो मानसिक गुलाम है वह अपने आप तर्कशील हो जाएंगे। सबसे पहले उन गुलामों को विज्ञान की तरफ लाना होगा। अंधविश्वास से मुक्त करना होगा। क्योंकि जितनी भी गुलामी का माहौल बनाया गया है। वह अंधविश्वास के बल पर बनाया गया। ऊंच-नीच क्या है एक अंधविश्वास है। भेदभाव क्या है एक अंधविश्वास है। जाति क्‍या है एक अंध विश्‍वास है। विज्ञान को ना मानना क्या है एक अंधविश्वास है। तो इससे मुक्ति किए बगैर आप किसी भी गुलाम को या किसी भी वंचित वर्ग एस सी एस टी ओबीसी का उध्‍दार का आप सपना देखते है। तो वो सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता। वो एक झूठ है,  एक सपना है, एक भ्रम है, छल है। ऐसा अगर आप कर रहे है तो लोगों के साथ एक छल कर रहे है।

अंधविश्‍वास को भी दो हिस्‍से में बांट दिया गया है। एक उच्‍च वर्ण का अंधविश्‍वास दूसरा निम्‍न वर्ण का अंधविश्‍वास। छुआ छूत, वेद शास्‍त्र, जातिवाद, जनेऊ, कुंडली, फलित ज्‍योतिष, हस्‍तरेखा जैसे उच्‍च वर्ण के अंधविश्‍वास को वे अंधविश्‍वास नहीं मानते । वे सिर्फ निम्‍न वर्ण के अंधविश्‍वास झाड़फूक, डायन प्रथा, तोता मैना से भविष्‍य बतना को ही अंधविश्‍वास मानते है। असल में अंधविश्वास का दायरा सीमित नहीं होना चाहिए।  आप एक निम्न वर्ग का विश्वास को ही आप खुलासा करिए और जो उच्च वर्ग का अंधविश्वास है उसको आप बचाइए।  ये जो सोच है। इस सोच का भी पर्दाफाश करने की जरूरत है।  साथियों कितने लोग इस पर काम करते हैं। अगर आप एक सामाजिक कार्यकर्ता है। वंचितों के लिए काम कर रहे हैं। अपने समाज के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन आप के अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता के गुण नहीं है तो आप का ये काम अधूरा है। आप लोगों को छलने का काम कर रहे है। आप उसके साथ ठगी कर रहे हैं।  आपको एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ एक अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता भी बनना पड़ेगा। तब कहीं जाकर आप किसी वंचित वर्ग का भला कर पाएंगे। डॉक्टर अंबेडकर, महात्मा फुले, कबीर, पेरियार साहब की जिंदगी को देखिए।  इन्होंने जो काम किया साथ-साथ दोनों प्रकार के अंधविश्वास पर उन्होंने चोट किया।

 उन्होंने सच्ची रामायण इसी उद्देश्य लिखी।उन्होंने उस समय मौजूद जितने 20 प्रकार के अलग-अलग रामायण का अध्ययन किया। उन्‍होने एक ही किताब पढ़कर सच्‍ची रामायण नहीं लिखी। गहरा अध्‍ययन किया था उन्‍होने।

जेंडर जस्टिस पर उनके विचार

वो स्त्री पुरुष की बराबरी की बात करते हैं। वे बात करते हैं की किस प्रकार से महिला पुरुष का विवाह हो, उनका संबंध बराबरी को हो। वे कहते है कि पति पत्नी नहीं बोलना चाहिए। क्‍योकि पति का मतलब मालिक है और पत्नी का मतलब दासी। मालिक एवं दासी का रिश्‍ता नहीं हो सकता। दोनो के बीच दोस्‍ती का रिश्‍ता होना चाहिए। उनके बीच बराबरी, एक दूसरे के सम्‍मान का रिश्‍ता होना चाहिए। वे कहते है कि विवाह आडंबर रहित कोर्ट में होना चाहिए। समारोह खर्चीले नहीं होना चाहिए।

धर्म ग्रंथ नहीं पॉलिटिकल ग्रंथ है

दूसरा जो एक महत्वपूर्ण बात ये है की वे कहते हैं की धर्म ग्रंथ रामायण और महाभारत धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि ये पॉलिटिकल ग्रंथ है। लोगों का ब्रेन को वॉश करने के लिए ग्रंथ को बनाया गया। इन ग्रंथो का मकसद सांस्कृतिक गुलाम बनाये रखना है। उसका असर आपको देखने के लिए मिलता है। अब देखिए तमिलनाडु में जो उनकी बनाई पार्टी है वह आज सत्‍ता में है। तमिलनाडु के सरकारी कार्यालय में आपको किसी देवी देवता की तस्वीर या मूर्ति नहीं मिलेगी! बकायदा वहां पर एक ऑर्डर पास किया गया है की सरकारी कार्यालय में कोई भी देवी-देवता, अल्ला भगवान, का फोटो नहीं लगाया जाएगा। लेकिन आप यदि उत्तर भारत में आकर के देखेगें सरकारी कार्यालय को मंदिर सा बना दिया जाता है। क्यों बनाया जाता है? क्या आजादी किसी खास जाति‍ या किसी खास धर्म का योगदान से ही मिली है। संविधान में सभी धर्म के लोगों ने अपना योगदान दिया। यह एक डेमोक्रेटिक देश है। ये धर्मनिरपेक्ष देश है, ये सेकुलर देश है। जिसकी नजर में सारे धर्म एक है। एक जैसे है। धर्म से रहित देश है। संविधान कहता है की धर्मनिरपेक्ष का मतलब होता है किसी भी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं है। लेकिन संसद धार्मिक स्वतंत्रता भी देता है। इसका मतलब यह नहीं है की है देश किसी धर्म का उसका पालन करने के लिए खड़ा हो जाए। एक डेमोक्रेटिक देश के सरकारी कार्यालयों में, थानों में मंदिर और मस्जिद क्‍यों दिखाई पड़ते हैं। ये सोचना पड़ेगा। इसी के बारे में पेरियार साहब बोलते हैं की वोट का पॉलिटिक्स से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है सांस्कृतिक बदलाव।

सांस्कृतिक बदलाव कितना जरूरी है। आरएसएस जैसा बड़ा संगठन क्यों आपने आपको सांस्कृतिक संगठन कहता है। कितना महत्वपूर्ण है सांस्कृतिक बदलाव। इसको आप समझिए पेरियार साहब उस समय क्‍या कह रहे हैं। की सांस्कृतिक बदलाव की बहुत जरूरत है। इसीलिए आर एस एस ने अपने आप को कभी भी पॉलिटिकल संगठन नहीं माना। सांस्कृतिक संगठन माना। उसके लिए ही काम किया। लेकिन आजादी के बाद का जो माहौल है। उसको आप देख सकते हैं की किस प्रकार से वोट की राजनीति पर ध्‍यान केन्द्रित किया गया। जो वंचित वर्ग एस सी, एस टी, ओबीसी के द्वारा संचालित राजनीतिक पार्टी चाहे बीएसपी की बात कहे, चाहे एसपी की बात कहें, चाहे और दूसरी आरजेडी की बात करे। इन्होंने सिर्फ वोट की राजनीति पर ध्‍यान केन्द्रित किया। इसका हस्र क्या हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश में आप देख सकते हैं। बिहार में आप देख सकते हैं। सांस्‍कृतिक परिवर्तन नहीं हुआ। सांस्कृतिक परिवर्तन नहीं होने के कारण वोट की सत्‍ता हाथ से निकलती जा रही है। आज तमिलनाडु में आरक्षण विधेयक पास किया और 50% से ज्यादा आरक्षण वे अपने लोगों को दे रहे हैं। ये कैसे हो पाया। इस सांस्कृतिक परिवर्तन, विचार के प्रति अडिग रहने का उनका जो संकल्प है। उसके कारण वे ऐसा कर पाए। आज वे ईडबल्‍यूएस आरक्षण को अपने यहां लागू नहीं कर रहे है। क्योंकि उन्होंने सांस्कृतिक परिवर्तन किया,  वैचारिक परिवर्तन की उन्होंने बात रखी है। उसकी बात करते हैं और उसको लागू करते हैं। वह एक तरफ ऐसा नहीं करते हैं जैसे की उत्तर भारत में होता है। वह एक तरफ कहते हैं की वह दलितों वंचितों, अल्‍पसंख्‍यकों की पार्टी है। दूसरी तरफ वो सवर्ण की ईडब्ल्यूएस आरक्षण के समर्थन की भी बात करते हैं। वैचारिक जो लडंखडांने वाली बात उनके अंदर नहीं है। इस चीज को उत्तर भारत के लोगों को सीख लेनी चाहिए। तब कहीं वह बदलाव हो पाएगा जिसका सपना रामास्वामी पेरियार ने देखा था।

आप कोई भी सामाजिक काम करते हैं या सामाजिक बदलाव की बात करते हैं, आप एक लेखक हैं या आप स्कॉलर हैं और आप बहुत बुद्धिजीवी हैं और आप वैज्ञानिक कार्यकर्ता हैं वंचितों के लिए कम करते हैं। आप चाहते हैं की समता समानता हो और साथ-साथ आप चाहते हैं की जो सुरक्षा चक्र के घेरे में आप रहे। तो संभव नहीं है। आपको जोखिम उठाना पड़ेगा। आपको हर प्लेटफार्म में अपने एजेंडे की बात को रखना पड़ेगा। बिना जोखिम उठाए कोई भी काम आप नहीं कर सकते। जोखिम से डर करके आप कोई भी काम नहीं कर सकते ।

मतलब सुरक्षा चक्र में रहना चाहते हैं तो आप सामाजिक काम करना छोड़ दीजिए। मात करिए क्योंकि सामाजिक काम विज्ञान को लेकर के काम करने के लिए आपको कुछ लोगों को नाराज करना पड़ेगा। तब कहीं जाकर के समता समानता वाला प्रबुध्‍द भारत। जिसका सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था। वैसे भारत का अपने निर्माण कर पाएंगे। नहीं तो फिर मेरा ख्याल है की आप सिर्फ नाम और अपने फेम के लिए काम करना चाहते हैं। आपका मकसद कुछ और है। वो मकसद नहीं है जो की आप दिखाना चाह रहे हैं।

तो पेरियार का सपनों का भारत बनाने के लिए हमको पेरियार के बताए हुए रास्ते पर चलना पड़ेगा। तब कहीं जाकर के हम उनके मकसद को कामयाब बना सकते हैं और वैसा भारत हम बना सकते हैं जिसका सपना बाबा साहब ने महात्मा फुले ने देखा था।

SC ST youths will perform naked in front of CG Vidhansab

कल विधानसभा के सामने होगा SCST युवाओं का नग्न प्रदर्शन  
                
 फर्जी जाति मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवा करेंगे पूर्ण नग्न (निर्वस्त्र) प्रदर्शन छत्तीसगढ़ विधानसभा के सामने 18 जुलाई को प्रदेशभर के 100 से अधिक युवा करेंगे प्रदर्शन



छत्तीसगढ़ में इन दिनों फर्जी जाति का मामला गर्माया हुआ है। बता दे, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से राज्य के विभिन्न विभागों को शिकायते मिली थी कि, गैर आरक्षित वर्ग के लोग आरक्षित वर्ग के कोटे का शासकिय नौकरियों एवं राजनैतिक क्षेत्रों में लाभ उठा रहे है। इस मामले की गम्भीरता देखते हुए राज्य सरकार नें उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति गठित की थी जिसके रिर्पोट के आधार पर समान्य प्रशासन विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को महत्वपूर्ण पदों से तत्काल हटा उन्हे बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। 

आदेश खानापूर्ति ही साबित हुए सरकारी आदेश कों पालन में नहीं लाया गया और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले कुछ सेवानिवृत हो गए तो कुछ ने जांच समिति के रिर्पोट कों न्यायलय में चुनौती दी, लेकिन सामान्य प्रशासन की ओर से जारी फर्जी प्रमाण पत्र धारकों की लिस्ट में ऐसे अधिकांश लोग है जो सरकारी फरमान के पालन नहीं होने का मौज काट रहे और प्रमोशन लेकर मलाईदार पदों में सेवाए दे रहे है। इसे लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया और बिते पिछले दिनों वे आमरण अनशन पर बैठ गए, प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी के तबियत बिगड़ गई लेकिन सरकार और प्रशासन का रवैया उदासिन रहा जिसके बाद आंदोलनकारी आमरण अनशन कों स्थगित कर आगामी होने वाले मानसून विधानसभा सत्र में निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करने जा रहे है। 

सरकार की गठित समिति ने पाये 267 प्रकरण फर्जी

छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए फर्जी जाति प्रमाण पत्र के शिकायतों की जांच करने उच्च स्तरीय जाति छानबींन समिति का गठन किया। समिति को वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक के कुल 758 प्रकरण मिले जिसमें से 659 प्रकरणों में जांच की गई इसमें 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाये गए।

गैर आरक्षित होकर कोटे से बने IAS से लेकर चपरासी

छत्तीसगढ़ के लगभग सभी सरकारी विभागो में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के प्रकरण पाये गए है। इसमें सबसे अधिक खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 44 मामले है वहीं भिलाई स्पात संयंत्र में 18 तथा सामान्य प्रशासन विभाग एवं कृषि विभाग में 14-14 प्रकरण है। इस तरह प्रत्येक विभाग में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले है। जिसकी जांच पूरी होने एवं कार्यवाही के सरकारी आदेश के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

कौन और क्यों कर रहें निर्वस्त्र प्रदर्शन

दरसअल फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यवाही से खुश रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा अब सरकार से नाराज है, मसलन जिस फर्जी जाति प्रकरणों की जाचं सरकार ने करवाई उसमें पाये गए दोषियों के खिलाफ सरकारी फरमान के बावजूद तीन वर्ष बाद भी कार्यवाही नहीं की गई वहीं फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों को महत्वपूर्ण पदों में व प्रमोशन दिया जा रहा है।

इससे अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के युवा आंदोलित हो गए है, आंदोलन के नेतृत्वकर्ता विनय कौशल ने बताया उन्होंने इससे पूर्व जिम्मेदार अधिकारियों से बात की थी, उन्होने उपर से दबाव होने की बात कही, हमने कार्यवाही न करने पर आंदोनल की चेतावनी दी और हमने 16 मई कों आमरण अनशन किया था, 10 दिनों तक भूखे रहकर आंदोलन किया हमारे आंदोलनकारी युवा साथी एक-एक कर गम्भिर हालातो में अस्पताल भर्ती कराये गए लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से इस मामले में उदासिन रवैया रहा, हमने आमरण अंनशन कों स्थगित कर दिया लेकिन हम अपने हक और अधिकार के लि किसी भी हद तक जा सकते है हम अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते इसलिए हम अपनी इज्जत खोकर पूर्ण रूप से निर्वस्त्र होकर सरकार कों नींद से जगाने का काम करंेगे।

100 से अधिक युवा 18 कों करेंगे नग्न प्रदर्शन

विधानसभा के सामने आरोपियों को सरकारी संरक्षण देने के विरूद्ध तथा आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदेशभर के अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के 100 से अधिक युवा पूर्ण रूप से नग्न होकर आगामी मानसून विधानसभा सत्र के दौरान 18 जुलाई कों विधानसभा के सामने करेंगे प्रदर्शन।
                                                                                                                                                
विनय कौशल 
 अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग फर्जी 
जाति प्रमाण पत्र मामला संघर्ष समिति 
 9131214924

Right to Repair मरम्मत का अधिकार

मरम्मत का अधिकार
Right To Repair

संजीव खुदशाह

पिछले दिनों मरम्मत का अधिकार यानी राइट टू रिपेयर का वेबसाइट सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा जारी किया गया। इस पर लेकर कंपनियों और उपभोक्ताओं के बीच अधिकारों को लेकर चर्चा जोरों पर है। दरअसल अब तक होता यह रहा है कि उपभोक्ता किसी यंत्रों की खरीदी के बाद अगर वह यंत्र बिगड़ जाए तो उसे सुधार करने में या सुधार करवाने में एड़ी चोटी एक करना पड़ता था। कंपनी ने एक नियम बना रखा है कि यदि आप अनाधिकृत सुधारक से सुधार करवाते हैं तो उसकी वारंटी खत्म हो जाएगी। कंपनी ऐसा करके उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन करती है और उपभोक्ता परेशान होते हैं। कंपनी के रिपेयर सेंटर कुछ खास बड़े शहरों में ही होते हैं। इसीलिए उन शहरों तक जाना,  रिपेयर हो जाने के बाद, फिर लेने जाना, इस प्रक्रिया में उपभोक्ता का बहुत पैसा बर्बाद हो जाता है। कंपनियां सुधार करने का मोटा चार्ज भी वसूल करती है। मजबूरन उसे नया प्रोडक्ट लेना पड़ता है।


इसी प्रकार कई कंपनियां उपभोक्ताओं को खराब हुए कलपुर्जे उपलब्ध नहीं कराती है। कलपुर्जे नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है और उनको अपना प्रोडक्ट औने पौने दामों में कबाड़ी को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

इससे कंपनी एवं दुकानदार दोनो मुनाफा कमाते हैं। आम जनता को नुकसान होता है। आम जनता की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस वेबसाइट को जारी किया है। जिस पर जाकर उपभोक्ता अपने प्रोडक्ट रिपेयर करा सकता है या उसके कलपुर्जे मंगवा सकता है।

https://righttorepairindia.gov.in/index.php

क्या है कानून?

इस प्रकार के कानून अमेरिका समेत विकसित देशों में पहले से लागू है और इसका कड़ाई से पालन किया जाता है। लेकिन भारत में इस प्रकार के कानून की मांग बहुत समय से होती रही है।

हमारे देश में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने 'मरम्मत के अधिकार' ढांचे के साथ एक समिति गठित की है। 'राइट टू रिपेयर' से लोग इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सहित कई उत्पादों को सस्ते दाम पर रिपेयर करवा सकते हैं। इससे उत्पादों की वारंटी प्रभावित नहीं होगी।

कानून प्रक्रियाधीन है लेकिन राइट टू रिपेयर नाम के वेबसाइट से सरकार ने आम जनता को जागरूक करने और अधिकार देने का काम शुरू कर दिया है।

अब तक क्या होता था?

इसे दो काल्पनिक घटनाओं से समझना जरूरी है

1. एक उपभोक्ता ने RO वाटर प्यूरीफायर मशीन खरीदा 1 साल के बाद उस मशीन में खराबी आ गई और कलपुर्जे नहीं मिलने के कारण उसे अपनी मशीन को कबाड़ी में बेचना पड़ा। अब कंपनियों की जिम्मेदारी होगी कि वह उपभोक्ताओं को जरूरी कलपुर्जे उपलब्ध कराएं।

2. एक उपभोक्ता का महंगा मोबाइल खराब हो गया, जिसे वह सुधरवाना चाहता है। कंपनी के सर्विस सेंटर ने बहुत महंगे दामों में मोबाइल सुधारने की पेशकश की। लेकिन स्थानीय दुकान में बहुत ही सस्ते में वह मोबाइल सुधर सकता था। कंपनियों ने ऐसे नियम बना रखे हैं कि यदि आप अधिकृत सर्विस सेंटर से रिपेयर नहीं करवाते हैं तो वारंटी खत्म हो जाएगी।

मरम्मत का अधिकार के अंतर्गत कंपनियों को क्या करना होगा?

1      कंपनियों को अपने प्रोडक्ट के साथ ऐसे यूजर मैन्युअल बनाने होंगे जिससे स्थानीय मैकेनिक उसे सुधार सकें।

2      अनधिकृत सर्विस सेंटर से रिपेयर कराने पर वारंटी खत्म होने की शर्त को हटाना होगा।

3      कंपनियां ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए प्रोडक्ट आउटडेटेड हो गया है कह कर उसके कलपुर्जे उपलब्ध नहीं कराती है। अब उन्हें यंत्रों के समस्त कलपुर्जे बाजार में उपलब्ध कराने होंगे।

4      अब कंपनियों को राइट टू रिपेयर वेबसाइट पर उपलब्ध होना पड़ेगा।

 

 मरम्मत के अधिकार के फायदे

1      अब उपभोक्ता अपने यंत्रों को मरम्मत करवा सकेंगे नया यंत्र खरीदने की मजबूरी नहीं होगी।

2      खराब यंत्रों के कबाड़ बन जाने (स्क्रैप) में कमी आएगी। इससे प्रदूषण भी कम होगा।

3      छोटे दुकानदारों और मैकेनिक को रोजगार मिलेगा।

4      यह उपकरणों के जीवन काल, रखरखाव, पुन: उपयोग, उन्नयन, पुनर्चक्रण और अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करके चक्रीय अर्थव्यवस्था के उद्देश्यों में योगदान देगा।

5      पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को बल मिलेगा।

 

कौन-कौन से उत्पाद शामिल हैं?

राइट टू रिपेयर के तहत आप मोबाइल, टैबलेट, वायरलेस हेडफोन, ईयरबड्स, लैपटॉप, यूनिवर्सल चार्जिंग पोर्ट, यूनिवर्सल चार्जिंग केबल, बैटरी, सर्वर और डेटा स्टोरेज, प्रिंटर जैसे उपकरणों का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा वाटर प्यूरिफायर, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, इंटीग्रेटेड/यूनिवर्सल रिमोट, डिशवॉशर, माइक्रोवेव, एयर कंडीशनर, गीजर, इलेक्ट्रिक केटल, इंडक्शन कुकटॉप, मिक्सर ग्राइंडर और इलेक्ट्रिक चिमनी, कार, बाइक, कृषि यंत्र जैसे उत्पाद भी शामिल हैं।

निश्चित रूप से सरकार के इस पहल का स्वागत किया जाना चाहिए। क्योंकि इस तरह के कदम से जहां एक ओर आम जनता को फायदा मिलेगा, वही दूसरी ओर रोजगार भी बढ़ेगा, साथ ही साथ प्रदूषण को नियंत्रण करने में भी मदद मिलेगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है उपभोक्ताओं की जागरूकता। यह तभी हो पाएगा जब उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और अपने अधिकार को समझेंगे उस अधिकार को लेने के लिए आगे आयेंगे।

 Publish on Navbharat 15/5/2023