महिशासुर आंदोलन का इतिहास

महिशासुर आंदोलन का इतिहास
29 सितम्‍बर 2013
Photo: महिशासुर आंदोलन का इतिहास  29 सितम्‍बर 2013  जेएनयू में पहली बार 25 अक्टूबर 2011 को 'महिशासुर शहादत दिवस' मनाया गया। 2013 का यह आयोजन शहादत दिवस की तीसरी वर्षगांठ होगी। विरोध और स्वीकार से गुजरते हुए इस वर्श देश के अलग-अलग 60 जगहों पर महिशासुर शहादत दिवस का मनाया जाना अप्रत्याषित ही है। दरअसल, महिशासुर का प्रश्‍न देश के 85 फीसदी पिछड़ों-दलितों और आदिवासियों के पहचान से जुड़ा हुआ है। अपनी जड़ों की तरफ लौट रहे हैं, अपने नायकों को इतिहास में तलाश रहे हैं। इतिहास का बहुजन पाठ अभी बाकी है।    महिशासुर-दुर्गा विवाद  2011 के दशहरा के मौके पर 'ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट्स फोरम' ने 'फारवर्ड प्रेस' में प्रकाशित प्रेमकुमार मणि का लेख 'किसकी पूजा कर रहे हैं बहुजन' के माध्यम से जेएनयू छात्र समुदाय के बीच विमर्श के लिए महिशासुर के सच को सामाने लाया। दुर्गा ने जिस महिशासुर की हत्या की, वह पिछड़ा वर्ग का न्यायप्रिय और प्रतापी राजा था। आर्यों ने छलपूर्वक इस महाप्रतापी राजा की हत्या दुर्गा नामक कन्या के हाथों करवाई। जेएनयू में जारी इस पोस्टर को लेकर संघी-सवर्ण छात्रों ने बैकवर्ड स्टूडेंट्स फोरम के छात्रों के साथ मारपीट की। इस प्रकरण में जेएनयू प्रशासन ने ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट्स फोरम के अध्यक्ष जितेंद्र यादव को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नोटिस जारी किया। लगभग 1 महीने तक चले इस विवाद में अंततः पिछड़े वर्ग के छात्रों की जीत हुई। देश के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और राजनेताओं के दबाव में जेएनयू प्रशासन ने एआईबीएसएफ से लिखित रूप में मांफी मांगते हुए कहा कि जितेंद्र यादव के खिलाफ कोई प्रॉक्टोरियल जांच नहीं चल रही है। इस जीत से उत्साहित पिछड़े वर्ग के छात्रों ने 25 अक्टूबर 2011 को जेएनयू परिसर में महिशासुर शहादत दिवस मनाया। इस बार देश के 60 से अधिक जगहों पर महिशासुर शहादत दिवस का आयोजन हो रहा है।   इतिहास में महिशासुर  जब भारत पर आर्यों का हमला हुआ उस समय महिशासुर बंगाल-बिहार-उडी़सा के राजा थे। गंगा का दोआब होने के कारण बंगाल-बिहार-उडी़सा की जमीन बहुत उपजाऊ थी। आर्य इस पर कब्जा करना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने 7 बार आक्रमण किया और हर बार परास्त हुए। 'बल नहीं तो छल, छल का बल' अंत में आर्यों ने   छलपूर्वक महिशासुर की हत्या का शड्यंत्र रचा। हिन्दू धर्मषास्त्रों के अनुसार दुर्गा नामक कन्या 8 दिन तक महिशासुर के भवन में रही और 9वें दिन उनकी हत्या कर दी। चुंकी महिशासुर ने स्त्रियों और पशुओं पर हाथ नहीं उठाने का प्रण किया था। उस समय के अनार्य समाज में स्त्रियों से युद्ध करना और पशुओं का वध परंपरा के विरूद्ध था। दुर्गा ने इसी का फायदा उठाया और महिशासुर की हत्या कर दी और उत्तर भारत पर आर्यों का कब्जा हो गया। अब बारी महिशासुर को उनके ही लोगों के बीच बदनाम करने की थी। क्योंकि आर्य को यह भय था कि महिशासुर के लोग उन पर कभी भी हमला कर सकते हैं और आमने-सामने की लड़ाई में आर्यों की हार सुनिश्‍चित है। एक बार फिर छल का सहारा। महिशासुर को बदनाम करने के लिए बड़े पैमाने पर उनकी हत्या के जश्‍न मनाए गए और अनार्य के मन में उनके खिलाफ घृणा भरी गई। हत्या जश्‍न के पीछे के शड्यंत्र को समझना होगा। इस प्रकार आने यहां के मूल निवासियों को मानसिक रूप से गुलाम बना लिया और यह प्रक्रिया आज भी चल रही है। जातियों में विभक्त कर यहां के मूल निवासियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से असक्त बना दिया गया। महिशासुर दुर्गा युद्ध दरअसल आर्य-अनार्य, ब्राम्हण-शु्द्र, सवर्ण-अवर्ण, निम्न-और उच्च जाति और देव-दानव का युद्ध था।  असुरः भारत के मूल निवासी  संस्कृति और भाषा कैसे किसी समाज पर कैसे वर्चस्व स्थापित करती है, हिन्दू/आर्य/देव/ब्राम्हण संस्कृति इसका सर्वश्रेष्‍ट उदाहरण है। असुर/दैत्य/राक्षस आदि शब्दों में घृणा भरे गए। असूर/दैत्य/राक्षस से यहां के मूल निवासी भी घृणा करने लगे। जबकि ये शब्द ब्राम्हण संस्कृति के शब्दों के विपरीतार्थक हैं। असुर अर्थात् जो सुर नहीं है। जो देवता नहीं है वह दानव है। जो आर्य नहीं वह अनार्य है। जबकि अर्थ लगाया गया कि देवता अच्छे हैं और दानव खराब हैं। आर्य अच्छे हैं और अनार्य बुरे हैं। इतिहास में देवताओं/आर्यों और सुरों ने हमेशा बुरा काम किया है। फिर भी वे अच्छे हैं जबकि असुरों ने एक भी मानवता विरोध काम नहीं किए। वे अपने और अपने मूलनिवासियों की रक्षा में संघर्ष किए और छलपूर्वक मारे गए। आज की भाषा में असुर का तात्पर्य इस देष का दलित-पिछड़ा-आदिवासी है। समुद्र मंथन में जो लोग सांप की पूंछ की तरफ से उन्हें अमृत मिला और जो लोग मुंह की तरफ थे उन्हें विष। यही है आर्यों का न्याय, देवताओं और सवर्णों का  न्याय! आजादी के आंदोलन में भी जिन्होंने जान दी उन्हें क्या मिला? 50 वर्षो के बाद बधिया 27 प्रतिशत आरक्षण। सत्ता-संस्‍थानों और संसाधनों पर एकछत्र सवर्णों का कब्जा है। असुरों/पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने वालों को आज भी दमन किया जा रहा है, बदनाम किया जा रहा है। जिसके कारण हमारे नेता पिछड़ों का नाम लेने से कतराने लगे हैं।  महिशासुरः पिछड़ों के नायक  देश के विभिन्न हिस्सों में कई जातियां महिशासुर को अपना नायक मानती हैं। बंगाल के पुरूलिया जिले में महिशासुर की पूजा होती है और मेला लगता है। वहां के लोग महिशासुर को अपना पूर्वज मानते हैं। झारखंड में असुर जनजाति के लोग अपने को महिशासुर का वंशज मानते हैं। कवयित्री सुषमा असुर ने 'फारवर्ड प्रेस' के साथ साक्षात्कार में कहा था-'देखो मैं महिशासुर की वंशज हूं।' झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी महिशासुर को अपना पूर्वज मानते हैं। शिबू सोरेन ने रावण को अपना पूर्वज बताते हुए पुतला दहन से इनकार कर दिया था। मध्यप्रदेश में रहने वाली कुछ  जनजातियां महिशासुर को अपना पूर्वज मानती है। 2008 में 'यादव शक्ति' पत्रिका ने दावा किया था कि महिशासुर पषुपालक जातियों के नायक थे। पत्रिका का आवरण कथा ही था-'यदुवंश शिरोमणि महिशासुर।'   हत्या के जश्‍न दशहरा को प्रतिबंधित किया जायः  अब जब यह साबित हो गया है कि यहां के मूल निवासियों (पिछड़ा-दलित-आदिवासी) के राजा थे तब उनकी हत्या के जश्‍न के रूप में दशहरा मनाने से मूलनिवासियों की भावनाएं आहत होती हैं। वैसे भी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में किसी की हत्या का जश्‍न मनाना कहां तक जायज है? हम भारत के राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और सवर्ण की पक्षधर सुप्रीम कोर्ट से मांग करते हैं कि दशहरा पर रोक लगाई जाय। हम सामाजिक न्याय की पक्षधर शक्तियों से महिशासुर के पक्ष में खड़े होने की अपील करते हैं।   17 अक्टूबर, 2013 को जेएनयू में आयोजित महिशासुर शहादत दिवस में आप सभी आमंत्रित हैं।  स्थानः .1 ऑडिटोरियम, जेएनयू, नई दिल्ली, 3 बजे दिन।   आमंत्रित अतिथिः कांचा इलैया, चंद्रभान प्रसाद, प्रेमकुमार मणि, प्रो विवेक कुमार    ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट्स फोरम           संपर्कः 9716839326
जेएनयू में पहली बार 25 अक्टूबर 2011 को 'महिशासुर शहादत दिवस' मनाया गया। 2013 का यह आयोजन शहादत दिवस की तीसरी वर्षगांठ होगी। विरोध और स्वीकार से गुजरते हुए इस वर्श देश के अलग-अलग 60 जगहों पर महिशासुर शहादत दिवस का मनाया जाना अप्रत्याषित ही है। दरअसल, महिशासुर का प्रश्‍न देश के 85 फीसदी पिछड़ों-दलितों और आदिवासियों के पहचान से जुड़ा हुआ है। अपनी जड़ों की तरफ लौट रहे हैं, अपने नायकों को इतिहास में तलाश रहे हैं। इतिहास का बहुजन पाठ अभी बाकी है।
महिशासुर-दुर्गा विवाद
2011 के दशहरा के मौके पर 'ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट्स फोरम' ने 'फारवर्ड प्रेस' में प्रकाशित प्रेमकुमार मणि का लेख 'किसकी पूजा कर रहे हैं बहुजन' के माध्यम से जेएनयू छात्र समुदाय के बीच विमर्श के लिए महिशासुर के सच को सामाने लाया। दुर्गा ने जिस महिशासुर की हत्या की, वह पिछड़ा वर्ग का न्यायप्रिय और प्रतापी राजा था। आर्यों ने छलपूर्वक इस महाप्रतापी राजा की हत्या दुर्गा नामक कन्या के हाथों करवाई। जेएनयू में जारी इस पोस्टर को लेकर संघी-सवर्ण छात्रों ने बैकवर्ड स्टूडेंट्स फोरम के छात्रों के साथ मारपीट की। इस प्रकरण में जेएनयू प्रशासन ने ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट्स फोरम के अध्यक्ष जितेंद्र यादव को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नोटिस जारी किया। लगभग 1 महीने तक चले इस विवाद में अंततः पिछड़े वर्ग के छात्रों की जीत हुई। देश के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और राजनेताओं के दबाव में जेएनयू प्रशासन ने एआईबीएसएफ से लिखित रूप में मांफी मांगते हुए कहा कि जितेंद्र यादव के खिलाफ कोई प्रॉक्टोरियल जांच नहीं चल रही है। इस जीत से उत्साहित पिछड़े वर्ग के छात्रों ने 25 अक्टूबर 2011 को जेएनयू परिसर में महिशासुर शहादत दिवस मनाया। इस बार देश के 60 से अधिक जगहों पर महिशासुर शहादत दिवस का आयोजन हो रहा है।
इतिहास में महिशासुर

जब भारत पर आर्यों का हमला हुआ उस समय महिशासुर बंगाल-बिहार-उडी़सा के राजा थे। गंगा का दोआब होने के कारण बंगाल-बिहार-उडी़सा की जमीन बहुत उपजाऊ थी। आर्य इस पर कब्जा करना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने 7 बार आक्रमण किया और हर बार परास्त हुए। 'बल नहीं तो छल, छल का बल' अंत में आर्यों ने
छलपूर्वक महिशासुर की हत्या का शड्यंत्र रचा। हिन्दू धर्मषास्त्रों के अनुसार दुर्गा नामक कन्या 8 दिन तक महिशासुर के भवन में रही और 9वें दिन उनकी हत्या कर दी। चुंकी महिशासुर ने स्त्रियों और पशुओं पर हाथ नहीं उठाने का प्रण किया था। उस समय के अनार्य समाज में स्त्रियों से युद्ध करना और पशुओं का वध परंपरा के विरूद्ध था। दुर्गा ने इसी का फायदा उठाया और महिशासुर की हत्या कर दी और उत्तर भारत पर आर्यों का कब्जा हो गया। अब बारी महिशासुर को उनके ही लोगों के बीच बदनाम करने की थी। क्योंकि आर्य को यह भय था कि महिशासुर के लोग उन पर कभी भी हमला कर सकते हैं और आमने-सामने की लड़ाई में आर्यों की हार सुनिश्‍चित है। एक बार फिर छल का सहारा। महिशासुर को बदनाम करने के लिए बड़े पैमाने पर उनकी हत्या के जश्‍न मनाए गए और अनार्य के मन में उनके खिलाफ घृणा भरी गई। हत्या जश्‍न के पीछे के शड्यंत्र को समझना होगा। इस प्रकार आने यहां के मूल निवासियों को मानसिक रूप से गुलाम बना लिया और यह प्रक्रिया आज भी चल रही है। जातियों में विभक्त कर यहां के मूल निवासियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से असक्त बना दिया गया। महिशासुर दुर्गा युद्ध दरअसल आर्य-अनार्य, ब्राम्हण-शु्द्र, सवर्ण-अवर्ण, निम्न-और उच्च जाति और देव-दानव का युद्ध था।
असुरः भारत के मूल निवासी
संस्कृति और भाषा कैसे किसी समाज पर कैसे वर्चस्व स्थापित करती है, हिन्दू/आर्य/देव/ब्राम्हण संस्कृति इसका सर्वश्रेष्‍ट उदाहरण है। असुर/दैत्य/राक्षस आदि शब्दों में घृणा भरे गए। असूर/दैत्य/राक्षस से यहां के मूल निवासी भी घृणा करने लगे। जबकि ये शब्द ब्राम्हण संस्कृति के शब्दों के विपरीतार्थक हैं। असुर अर्थात् जो सुर नहीं है। जो देवता नहीं है वह दानव है। जो आर्य नहीं वह अनार्य है। जबकि अर्थ लगाया गया कि देवता अच्छे हैं और दानव खराब हैं। आर्य अच्छे हैं और अनार्य बुरे हैं। इतिहास में देवताओं/आर्यों और सुरों ने हमेशा बुरा काम किया है। फिर भी वे अच्छे हैं जबकि असुरों ने एक भी मानवता विरोध काम नहीं किए। वे अपने और अपने मूलनिवासियों की रक्षा में संघर्ष किए और छलपूर्वक मारे गए। आज की भाषा में असुर का तात्पर्य इस देष का दलित-पिछड़ा-आदिवासी है। समुद्र मंथन में जो लोग सांप की पूंछ की तरफ से उन्हें अमृत मिला और जो लोग मुंह की तरफ थे उन्हें विष। यही है आर्यों का न्याय, देवताओं और सवर्णों का न्याय! आजादी के आंदोलन में भी जिन्होंने जान दी उन्हें क्या मिला? 50 वर्षो के बाद बधिया 27 प्रतिशत आरक्षण। सत्ता-संस्‍थानों और संसाधनों पर एकछत्र सवर्णों का कब्जा है। असुरों/पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने वालों को आज भी दमन किया जा रहा है, बदनाम किया जा रहा है। जिसके कारण हमारे नेता पिछड़ों का नाम लेने से कतराने लगे हैं।
महिशासुरः पिछड़ों के नायक
देश के विभिन्न हिस्सों में कई जातियां महिशासुर को अपना नायक मानती हैं। बंगाल के पुरूलिया जिले में महिशासुर की पूजा होती है और मेला लगता है। वहां के लोग महिशासुर को अपना पूर्वज मानते हैं। झारखंड में असुर जनजाति के लोग अपने को महिशासुर का वंशज मानते हैं। कवयित्री सुषमा असुर ने 'फारवर्ड प्रेस' के साथ साक्षात्कार में कहा था-'देखो मैं महिशासुर की वंशज हूं।' झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी महिशासुर को अपना पूर्वज मानते हैं। शिबू सोरेन ने रावण को अपना पूर्वज बताते हुए पुतला दहन से इनकार कर दिया था। मध्यप्रदेश में रहने वाली कुछ जनजातियां महिशासुर को अपना पूर्वज मानती है। 2008 में 'यादव शक्ति' पत्रिका ने दावा किया था कि महिशासुर पषुपालक जातियों के नायक थे। पत्रिका का आवरण कथा ही था-'यदुवंश शिरोमणि महिशासुर।'
हत्या के जश्‍न दशहरा को प्रतिबंधित किया जायः
अब जब यह साबित हो गया है कि यहां के मूल निवासियों (पिछड़ा-दलित-आदिवासी) के राजा थे तब उनकी हत्या के जश्‍न के रूप में दशहरा मनाने से मूलनिवासियों की भावनाएं आहत होती हैं। वैसे भी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में किसी की हत्या का जश्‍न मनाना कहां तक जायज है? हम भारत के राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और सवर्ण की पक्षधर सुप्रीम कोर्ट से मांग करते हैं कि दशहरा पर रोक लगाई जाय। हम सामाजिक न्याय की पक्षधर शक्तियों से महिशासुर के पक्ष में खड़े होने की अपील करते हैं।
17 अक्टूबर, 2013 को जेएनयू में आयोजित महिशासुर शहादत दिवस में आप सभी आमंत्रित हैं।
स्थानः .1 ऑडिटोरियम, जेएनयू, नई दिल्ली, 3 बजे दिन।
आमंत्रित अतिथिः कांचा इलैया, चंद्रभान प्रसाद, प्रेमकुमार मणि, प्रो विवेक कुमार

ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट्स फोरम संपर्कः 9716839326



ये फिल्म जरूर देखे जय भीम कामरेड

पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त- जयभीम कामरेड
संजीव खुदशाह
पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। ये जुमला आनंद पटवर्धन की फिल्म ‘‘जयभीम कामरेड’’ पर सौ फीसदी सही बैठता है। उन्होने एक ऐसी फिल्म बनाई जो डाक्युमेन्ट्री होते हुए भी फिचर फिल्म की तरह आगे बढ़ती है। इसके पात्र असल जिंदगी के है। वे गाते है, नुक्कड़ नाटक करते है, लोगो को जागृत करते है, शहीद भी होते है, आत्महत्या भी करते है तथा जेल भी जाते है। बिल्कुल फीचर फिल्म की तरह। किन्तु इसके पात्रों की मृत्यु होना, जेल जाना अभिनय का हिस्सा नही हैं। एक वास्तविक घटना है। यह फिल्म कुल 14 साल में बन कर तैयार हुई। इसमें कई कहानियां एक साथ चलती है। शायर विलास घोगरे, ईस्पेक्टर मनोहर कदम, भोतमागे परिवार, कबीर कलामंच, शीतल साठे आदि आदि।
ये फिल्म 11/7/1997 को मुम्बई के रमाबाई नगर मे स्थित अम्बेडकर की मूर्ति पर चप्पल की माला पहनाकर अपमानित करने की घटना से प्रारंभ होती है। इस अपमान  के विरोध में रमाबाई नगर के दलित मजदूर शांति पूर्वक प्रदर्शन करने के लिए निकले ही थे कि महाराष्ट्र पुलिस ने उन पर फायरिंग कर दी। इस गोली कांड में 10 दलित मारे गये। इसी नगर में शायर विलास घोगरे झोपड़ीनुमा घर मे रहते है और अपनी सुरीले गीतो से लोगो में जागृति लाने का काम कर रहे है। वे इस घटना से इतने आहत होते है कि 4 दिनो बाद 15 जुलाई को आत्महत्या कर लेते है।
चारो ओर इस गोली कांड की निदा की जाती है। गौर तलब है कि इस हत्याकांड को सही साबित करने के लिए पुलिस ने एक झूठा विडियो भी जारी करती है। जिसमें काटछांट कर यह दिखाने की कोशिश की गई कि टैंकर में आग लगने के कारण बचाव में फायरिंग की गई थी, जबकि वहां कोई टैकर था ही नही। अम्बेडकरवादियों ने इस हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया और दबाव में आकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने इसकी जांच के लिए गुण्डेवार कमीशन बिठाया। लेकिन फायरिंग का आदेश देने वाले इंस्पैक्टर मनोहर कदम को तरक्की दे दी गई। लंबी लड़ाई के बाद 2009 में कोर्ट ने इंस्पैक्टर कदम को धारा 304 के तहत आजीवन करावास की सजा सुनाई। दूसरी ओर हाई कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। तब तक सरकार ने कदम को अस्पताल में रखा। महाराष्ट्र के डीजीपी ने ब्यान दिया की तकनीकी गलती की वजह से कदम को सजा हुई इसलिए उन्हे अस्पताल में रखा है। ये सारी घटनाएं क्रमानुसार इस फिल्म में बखूबी फिल्माया गया है।
इसी प्रकार खैरलांजी की बलात्कार हत्याकांड की घटना तथा उसके खिलाफ हुए प्रदर्षन को विस्तार दिखाय गया है। इस फिल्म का दूसरा भाग में कबीर कला मंच और उसकी गतिविधियों पर फोकस  है। कबीर कला मंच के मुख्य सदस्यों में से एक दलित कलाकार शीतल साठे है वह एक ऐसे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है जहां उसकी मां थाली में देवी देवताओं की मूर्ती सजाकर भिक्षा मांगने का व्यवसाय करती है। उसका घर झोपड़ पट्टीयों के बीच पुरानी टीन के चादरों से बना हुआ है। कबीर कला मंच के कार्यक्रमों के दौरान उन्होने अंर्तजातिय विवाह किया। तंगहाली होने के बावजूद शीतल पुणे यूनिवर्सिटी से एम.ए. गोल्डमेडलिस्ट है और वह गलियां, नुक्कड़ो में गीत के माध्यम से अम्बेडकर, फूले, कबीर एवं भगत सिंह के विचारों से लोगो को जागृत करने में लगी हुई है।
शीतल साठे फिल्म ‘‘जयभीम कामरेड’’ में एक कुशल अभिनेत्री की तरह सामने आती है इस फिल्म में वह कई सभाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत करती देखी जाती है। मै आपको बताना चाहूगां की शीतल ने ये काम किसी फिल्म के लिए नही किया बल्कि फिल्मकार ने इसकी गतिविधियों को एक फिल्म की तरह पर्दे पर उतारा है। कहा जाता है, इसी दौरान गरीबों की जमीन हड़पने वाले सेज तथा विल्डरों के खिलाफ इस मंच ने आंदोलन छेड़ा। इसी से खफा होकर सरकार ने इन्हे नक्सली बताना प्रारंभ कर दिया। और उनके खिलाफ ए.टी.एस. (आंतंकवाद निरोधक दस्ता) को लगा दिया। सबसे पहले 2011 में दीपक डेगले की  गिरफतारी Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) के तहत हुई। दिपक का टार्चर हुआ। मंच के बाकी सदस्य भूमिगत हो गये. तब जक जय भीम कामरेड प्रद‍िर्शित हो चुकि थी, और कबीर कला मंच के बारे में झूठा प्रचार कमजोर हुआ। हाई कोर्ट ने दीपक और 5 अन्य को जमानत दे दी। मंच हिम्मत बढी और आखिर 2 अप्रैल 2013 को महाराष्ट्र विधान सभा के सामने सत्याग्रह के दौरान शीतल साठे और सचिन माली स्वयं सामने आये और गिफतार हो गये। इन पर भी (UAPA) के तहत आरोप लगाये गये। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस समय शीतल गर्भवती है।
हालांकि फिल्म ‘‘जयभीम कामरेड’’ 1997 से प्रारंभ होकर 2011 में पूरी हो गई थी। लेकिन इस फिल्म में पर्दे पर उतारी गई घटनाएं और किरदार आज भी गतिशील है। आज टीवी पर शीतल के रिहाई का दृश्‍य देखकर लगता है फिल्म अभी भी चल रही है।
सचमुच यह फिल्म आम दर्शको से अपने आपको जोड़ पाती है। चौदह साल तक एक फिल्म पर कार्य करना मजबूत इरादे की बदौलत ही संभव है। इसके लिए आनंद पटवर्धन बधाई के पात्र है। इस फिल्म को कई राष्ट्रीय अंर्तराष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। जयभीम कामरेड दरअसल उन लोगो की कहानी है जो नाच गाने के माध्यम से अम्बेडकरी और मार्क्सवादी विचार धारा का मेल कर जन-जन तक पहुचा रहे है इनका प्रभाव समाज में इस कदर पड़ रहा है कि लोग भ्रष्टाचार, शोषण के खिलाफ उठ खड़े हो रहे है और सामंतवादी सरकार को इन्हे नक्सली कहकर जेल में डालने को मजबूर हो ना पड़ रहा है।
आज शीतल साठे जमानत पर आजाद हो गई लेकिन उनके तीन साथी सचिन माली, सागर गोरख और रमेश गायचर अभी भी जेल में है। महाराष्ट्र देश में सांस्कृतिक क्रिया कलापों की धानी मानी जाती है। ऐसे स्थान में कबीर कला मंच को नक्सली करार देने से महाराष्ट्र के सांस्कृतिक आंदोलन हानि पहुच रही है। क्या इस देश में कबीर, आंबेडकर और भगत सिंह के गीत गाना गैर कानूनी है। यदि सरकार ऐसा मानती है तो कबीर, आम्बेडकर और भगत सिंह को नक्सली घोषित कर देना चाहिए।
यह बड़ा ही गंभीर मसला है कि सरकार के निशाने में आज बुध्दिजीवी है। वह वर्ग जो अपने विचार के बल पर समाज को जागृत करने का काम कर रहे है, आज लेखक, साहित्यकार, सांस्कृतिक कर्मी, फिल्मकार सभी सरकार के रडार पर है। जो भी व्यक्ति व्यवस्था की खामियों को उठाता है उसे सरकार आतंकवादी या नक्सली घोषित करने में जरा भी देर नही करती। यह नही भूलना चाहिए की भारत एक लोकतांत्रिक देश है जनता के लिए जनता के द्वारा शासित। मुझे ऐसा लगता है अब आनंद पटवर्धन को जयभीम कामरेड पार्ट-2 बनाने की आवश्‍यकता पड़ेगी क्योकि इसके पात्र अभी भी अपने लक्ष्य के लिए संघर्ष कर रहे है।
संजीव खुदशाह
Sanjeev Khudshah
M-II/156, Phase-1,

Near St Thomas School,
Kabir Nagar, Raipur (C.G.) 492099
Cell No. 09977082331


जाति प्रमाण पत्र हेतु छत्तीसगढ शासन द्वारा अधिसूचना जारी किया गया है।

SC/ST/OBC के जाति प्रमाण पत्र हेतु छत्तीसगढ शासन द्वारा अधिसूचना जारी किया गया है लेकिन जाति सबूत के लिए 1950 के भूअभिलेख दस्तावेज मांगने के बारे में कोई खुलासा नही किया गया, इस अधिसूचना में इस बात का जिक्र किया गया है की नियम सरकार अलग से बनायेगी। आपके सहुलियत के लिए अधिसूचना कि प्रति संलग्न की जा रही है क़पया अपनी राय देने का कष्ट करे।

अधिसूचना को पढने के लिए यहां क्लिक करे

डोमार हेला मखियार समाज का युवक यवती सम्मेलन बिलासपुर में

बिलासपुर की समाजिक संस्था डां अम्बेडकर विकास समिति लगातार चार वर्षो से अतिदलित समाज (डोमार, हेला, वाल्मीकि एवं मखियार) के विवाह योग्य युवक यवती का परिचय सम्मेलन आयोजित कर रही है। इस वर्ष 16 जून 2013 को यह कार्यक्रम प्रात: ९ बजे से लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर छ.ग. में होगा। जरूरत मंद व्यक्ति श्री भरत छडिले 09770601084 पर संपर्क कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए संलग्न निमंत्रण का अवलोकन करे।

मूलनिवासी कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल 2013

मूलनिवासी कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल 2013
10 से 12 मई 2013
स्थान  
नेहरु हॉउस आफ कल्चर
सेक्टर एक, भिलाई नगर , छत्तीसगढ़
संयुक्त आयोजन समिति
सामाजिक-आर्थिक बदलाव के लिए कार्यरत
गैर-राजनितिक संस्थाओ एवं व्यक्तियों का स्वत:स्फूर्त संयुक्त प्रयास
पृष्ठभूमि
मूलनिवासी कला साहित्य और संस्कृति की समृद्ध परम्परा भारत में सदियों से विद्धमान है. छत्तीसगढ़ इस मायने में विशेष रूप से धनी है. यहाँ की लोक-कलाएं हमारे जन-गन द्वारा सामूहिक श्रम से निरंतर रची जाती रही है, पीढ़ी दर पीढ़ी  परिमार्जित की जाती रही है, हृदय में बसा कर  सराही जाती रही है. यहाँ लोक कलाओं का प्रदर्शन देखने बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष जुटते रहे हैं . छत्तीसगढ़ की यह प्राचीन धरती हम मुलनिवासियों के वीर पुरखों से गौरवान्वित होती रही है. संत कबीर, संत  रविदास, वीरांगना अवंतिबाई लोधी, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुरु बालकदास की वाणी का गुणगान यहाँ होता रहा है.
    बाजार की अर्थव्यवस्था हमारे सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को तेजी से बदल रही है. जीवन का हर पहलू इससे प्रभावित हो रहा है. इससे उपजी मूलनिवासी बहुजन समाज की पीड़ाये अलग-अलग रूपों में कला, साहित्य, रंगमंच और फिल्मों में अभिव्यक्ति पा रही है. इन दुख-तकलीफों और संघर्ष की गाथा को मंच उपलब्ध कराने, इसके बहाने व्यापक परिदृश्य में एक बेहतर दुनियां का सपना देखने और समता स्वतंत्रता भाईचारे और न्याय पर आधारित समाज का निर्माण करने के लिए, छत्तीसगढ़ की मूलनिवासी बिरादरी द्वारा यह तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है. इस परम्परा की शुरुवात स्टालिन के पद् मा की डाक्यूमेंट्री फिल्म   ‘’ इंडिया अनटचड ’’ की स्क्रीनिंग से हुई थी जब खचाखच भरे हाल के बाहर सैकड़ो की संख्या में लोगो ने खड़े-खड़े देश में आज भी जारी जातीय भेदभाव के  दर्द को महसूस किया था. इसके बाद पेरियार रामास्वामी, कांशीराम, बिरसा मुंडा, डॉ अम्बेडकर, गुरु घासीदास, संत रविदास पर ‘’ हमारे महापुरुषों की विरासत ’’ कड़ी में विमर्श आयोजित होते रहे है. इन मिले-जुले कार्यक्रमों का भार भिलाई की मूलनिवासी बिरादरी द्वारा उठाया गया, पुरे परिवार सहित शिरकत की गयी और इनसे उपजे विचारों को फैलाया गया. इन्ही अनुभवों से पैदा हुये आशा और विश्वास ने यह कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने की प्रेरणा दी है, साहस पैदा किया है और हमें एक प्लेटफार्म पर खड़ा किया है.

कार्यक्रम विवरण
शुक्रवार 10 मई 2013
पेन्टिंग, शिल्पकला, छायाचित्र प्रदर्शनी एवं फिल्म फेस्टिवल का सवी सावरकर द्वारा उद्घाटन व्याख्यान क्रमबद्ध जातिय विषमता के विशेष सन्दर्भ में भारत में नाटक और फ़िल्में वक्तव्य और संवाद - राजेश कुमार, सुंदर लाल टांकभौरे प्रस्तावना- रतन गोंडाने,  अध्यक्षता - डॉ एल.जे. कान्हेकर, फिल्म शुद्र द रायजिंग  का प्रदर्शन शाम 5.00 से रात्रि 10.00  बजे तक
शनिवार 11 मई 2013
पेन्टिंग, शिल्पकला, छायाचित्र प्रदर्शनी व्याख्यान इतिहास में मूलनिवासियो के साहित्य को हाशिये पर रखने के बाद भी शोषण के खिलाफ उसकी धार तेज़ है. वक्तव्य और संवाद - एल.के.मडावी, शीलबोधि, घनाराम साहू, प्रस्तावना संजीव खुदशाह, अध्यक्षता - के.आर.शाह, मराठी फिल्म महात्मा फुले एवं गोंडी भाषा में बनी फिल्म पारिशी का प्रदर्शन  शाम 5.00 से रात्रि 12.00 बजे
रविवार 12 मई 2013
बहस - लोक कलाओ की       बहस- सामाजिक परिवर्तन में लोककलाओ  की भूमिका और चुनौतियां प्रात: 11 बजे से दोप 2-00 तक प्रस्तावना- राकेश बोम्बर्डे बहस में - कांचा इलेय्या, राजेश कुमार, एफ.आर जनार्दन, नन्द कश्यप, शाकिर अली, शिव टंडन, आलोक देव, जी.आर.राणा, के.आर.शाह, अमृत मिंज, अंजू मेश्राम, विष्णु बघेल, महेंद्र वर्मा, लोकेन्द्र सिंह, पी.एस.कंवर, डॉ जयप्रकाश साव, डॉ एल.जे.कान्हेकर, डॉ अनुराग मेश्राम, शीतल पिल्लिवार, डॉ देव नारायण अम्बेडकरवादी,  संजीव खुदशाह , रामकुमार वर्मा, शरद कोकास, आर.एस.मार्को और संजीव सुखदेवे आदि मूलनिवासी कवियों का कवितापाठ संचालन जी.आर.राणा 5.00 से 12.00 तक.  समापन व्याख्यान- सारी लोक कलाएं मूलनिवासियो द्वारा सामाजिक श्रम से निर्मित हैं. कांचा इलेय्या एवं डॉ विमलकीर्ति  फिल्म  जयभीम कामरेड का प्रदर्शन शाम 7.00 से 12.00 तक. प्रत्येक दिन संध्याकालीन कार्यक्रमों का प्रारंभ लोकगीतों तथा लोकनृत्यो के साथ होगा.  

संयुक्त आयोजन समिति
भिलाई - एल उमाकांत,  एफ आर जनार्दन, विनोद वासनिक,  पी जयराज, डॉ अकिलधर बेनर्जी, किशोर एक्का, दिवाकर प्रजापति, सुनील रामटेके, कोमल प्रसाद, बी पी ठाकुर, अमृत मिंज, पी जे अम्बुरकर, बलदेव भुआर्य, गणेश राम रात्रे, किशन मानकर, बसंत तिर्की, नानसाय भगत, सीतारमैय्या नायडू, अरविन्द रामटेके, एन.चेन्ना केशवलू, बहादुर जैसवारा, राजकुमार कँवर, शोभराय ठाकुर, एस आर सुमन, डी के पोरिया, प्रकाश गोंडाने, भीमराव पाटिल , दयाराम साहू , लहुरी प्रसाद , घनाराम ढन्ढ़े , नरेंद्र खोब्रागडे, शीला मोटघरे, डॉ रत्नमाला गणवीर, आर के राम, रमेश बेले, प्रदीप सोमकुंवर, शांतनु मरकाम, हर्ष मेश्राम, सुनंदा गजभिये, विक्रम जनबंधू, प्रवीन काम्बले, अनिल मेश्राम, विकास राउलकर, लखन सांगोड़े, उत्तम देशभ्रतार, राजेंद्र ध्रुव, रत्नदीप टेम्भरे, एल एन कुम्भकार, वासुदेव, दिनेश शिंदे, विश्वास मेश्राम, रायपुर - संजीव खुदशाह, भोजराज गौरखेड़े, विष्णु बघेल,  रवि बौद्ध, रतन गोंडाने, शिव टंडन, अंजू मेश्राम, डॉ के.के. सहारे, शरद उके, आर के वर्मा, डी डी भारती, तरुण ध्रुव, मुकेश गोंडाने, डॉ घनश्याम टंडन, शेखर नाग, करमन खटकर, वसंत निकोसे, अनिरुद्ध कोचे, बिलासपुर - टी.के.मेश्राम, नन्द कश्यप, चमन हुमने, डॉ अनुराग मेश्राम, दुर्ग - लक्ष्मी नारायण कुम्भकार, राकेश बोम्बारदे, शरद कोकास, डॉ जयप्रकाश साव, वीरेंद्र ओगले,  राजहरा- त्रिभुवन बौद्ध, दिल्ली - डॉ प्रवीन खोब्रागडे, हेमलता महीश्वर, डॉ एल जे कान्हेकर, डॉ मेघा खोब्रागडे, बलोदा बाज़ार- राम फेकर,  रायगढ़ - संजीव सुखदेवे, के एल डनसेना, धमतरी - जी.आर.राणा, लोकेन्द्र सिंह, जगदलपुर - आलोक देव, डॉ अविनाश मेश्राम, तुणीर खेलकर, कोंडागांव- पी आर पेंद्रे  कोरबा- पी.एस.कंवर, आर एस मार्को, पी.सी.लेदर, टी.आर.नागवंशी, अंबिकापुर चारुचंद, पिथोरा- हेमंत खूटे, महासमुंद - एम डी प्रधान, भिलाई ३ - लोकनाथ सोना, कांकेर - अनुपम जोफर, अशोक कुम्भकार, राजेन्द्र आर्ची, राजनांदगाव- डॉ विजय उके, एम डी अनोखे, डोंगरगढ़- प्रशांत सुखदेवे, बालाघाट- पंकज मेश्राम, बीजापुर - संजय टेम्भूरने,  दंतेवाडा - एचकेएस गजेन्द्र, किरंदुल -  देवनारायण अम्बेडकरवादी,  भोपाल -  मनोहर शामकुवर, संजीव ढोक, नागपुर - लिखन मेश्राम, प्रवीण मेश्राम,

जगाने का काम
फुले-अम्बेडकरी विचारों से प्रेरित पेंटिंग्स, छायाचित्र, मूर्तिशिल्प, पंथी-करमा, कबीर के सबद, रविदास के भजन, संवाद और बहस, फिल्म शो विचारों को उत्तेजित करेंगे, प्रश्न उठाएंगे और सोते हुये लोगों को जगाने में कामयाब होंगे इसलिए इसमें सभी मित्र संगठनों से सक्रीय सहभागिता का आग्रह है.
मैं  क्या कर सकता हूँ ?
यह आयोजन हम मूलनिवासियों का अपने खुद के द्वारा अभिकल्पित है, खुद के संसाधनों से आयोजित किया जा रहा है. इसका लक्ष्य हमारे सामाजिक-आर्थिक बदलाव के लिये संवाद निर्माण करना है. इसकी सफलता में हम सबकी अहम भूमिका है और हम सब मूलनिवासियों के  लिये इसमें स्पेस है. निम्नलिखित कामो को हम अपने-अपने स्थानों पर साधारण प्रयासों से कर सकते हैं
·         इस आयोजन का अधिक से अधिक लोगो तक प्रचार-प्रसार करना,
·         युवावर्ग को संवाद के लिये प्रेरित करना
·         कार्यक्रमों के लिये आर्थिक सहयोग देना. फंड एकत्रित करना.
·         मानव संसाधन के रूप में सहयोग देना.
·         मूलनिवासी रचनाकारों को पेंटिंग्स, छायाचित्र, मूर्तिशिल्प प्रदर्शनी में रचनाये रखने प्रेरित करना.
·         अतिथि साहित्यकारों, फिल्मकारों, शिल्पकारो से विचारों और कार्यों को साँझा करना.
·         कार्यक्रम के पहले, अपने क्षेत्रों में बैठकों, नुक्कड़ सभाओ, चर्चा गोष्ठियों के द्वारा भागीदारी हेतु प्रेरणा देना
·         कार्यक्रम के बाद, अपने क्षेत्रो में फिल्मों की स्क्रीनिंग, मूलनिवासी कवि गोष्ठियो, पुस्तकों पर चर्चा का आयोजन करना.
·         स्मारिका के लिये रचना भेजना, विज्ञापन एकत्र करना.
·         कार्यक्रम के प्रचार के लिये क्षेत्र के साथियों को प्रेरित कर सामूहिक रूप से अपने क्षेत्रों में फ्लेक्स/ होर्डिंग लगाना, पोस्टर चिपकाना, दीवार लेखन करना.
·         पाम्पलेट/ ब्रोशर  छपवा कर वितरित करना,  
·         केबल टी.व्ही. में सन्देश चलवाना, एफ एम रेडियो में विज्ञापन देना
·         दूरदर्शन, इलेक्ट्रोनिक मिडिया, अखबारों में अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना. प्रेस विज्ञप्ति देना
·         कार्यक्रम में भागीदारी करने मित्रों-परिचितों को एसएमएस करना.


संयुक्त आयोजन समिति की ओर से अरविंद रामटेके द्वारा प्रकाशित
संपर्क-09407984243, 09827988430,08103760623,09425244258